लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का कॉलम: ये है कोहली की टीम आरसीबी की लगातार हार के कारण

By सुनील गावस्कर | Updated: April 5, 2019 16:57 IST

IPL 2019: जहां अन्य टीमें दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बल पर जीत दर्ज कर रही वहीं बैंगलोर टीम वर्क में कमजोर साबित हो रहा है।

Open in App

आईपीएल के बारहवें सीजन में पहले दस दिन बेहद उतार-चढ़ाव से भरे रहे। रोमांचक मुकाबले के कुछ नतीजों से आश्चर्य भी हुआ। शुरुआती कुछ मुकाबलों गंवाने के बाद ज्यादा तर टीमों ने वापसी कर जीत की लय हासिल करने के बाद अंकतालिका में श्रेष्ठता संघर्ष देखने को मिला। शीर्ष पर चल रही चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में पराजित किया। हालांकि इस हार से चेन्नई को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन वह यह जरूर जान गया कि ऐसे परिणाम भी आ सकते हैं।

चेन्नई के पड़ोसी बैंगलोर को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। स्पर्धा में बने रहने के लिए टीम वर्क जरूरी होगा। विजयी ट्रैक पर लौटने के लिए बैंगलोर को कोहली और डिविलियर्स के प्रदर्शन पर निर्भरता छोड़नी होगी। ये दोनों के आउट होने के बाद टीम ताश की पत्तों की तरह ढह जाती है।

जहां अन्य टीमें दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बल पर जीत दर्ज कर रही वहीं बैंगलोर टीम वर्क में कमजोर साबित हो रहा है। टीम के टॉप ऑर्डर के साथ मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा है। टीम प्रबंधन भी विकेट को भांप कर बल्लेबाजी लाइन अप में परिवर्तन नहीं कर पा रहा है। आरसीबी का दूसरा कमजोर पक्ष टीम में गेंदबाजी में पैनापन का अभाव। युजवेंद्र चहल को छोड़ विरोधी टीम को मजबूत स्कोर बनाने से रोकने वाले गेंदबाज नहीं है।

वर्तमान सत्र में केकेआर की शुरुआत भी लड़खड़ाती रही लेकिन आंद्रे रसेल बाद के मैच में 'गेमचेंजर' साबित हुए। आंदे की तरह मुंबई का ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी कम गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर मैच का नक्शा बदलने में सक्षम हैं। प्रत्येक गेंद पर प्रहार करने की क्षमता देखकर विरोधी गेंदबाज गड़बड़ा जाता है। केकेआर के गेंदबाजों ने आरसीबी को पहली गेंद से ही जीत से दूर रखा। हालांकि आरसीबी के पास फिर भी जीत के अवसर थे, लेकिन सुनील नरेन का आक्रमण आरसीबी के लिए बाधक बन गया।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसुनील गावस्करविराट कोहलीएबी डिविलियर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?