लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: 17 साल के रियान पराग उम्र में कम, लेकिन खेल बच्चों वाला नहीं

By हर्षा भोगले | Updated: April 27, 2019 18:15 IST

रियान में आप एक ऐसा खिलाड़ी देखते हैं, जो शॉट मारना जानता है और साथ ही संयम भी दिखाई देता है। उम्र में वह भले ही एक बच्चे हों, लेकिन उनका खेल बिल्कुल बच्चों वाला नहीं है।

Open in App

इस साल आईपीएल का आधा सफर पूरा होने पर अगर आप राजस्थान रॉयल्स को देखते हैं, तो आपने सोचा होगा कि अगर जोस बटलर रन नहीं बनाएंगे तो फिर आगे बढ़ने की उनकी कोई संभावना नहीं है।

पिछले साल जो हुआ और इस साल भी उनकी मौजूदगी में दो मैच जीतने के बाद आपको पूरी तरह से गलत भी नहीं ठहराया जा सकता।

अब तक उनकी बस एक ही कमजोरी सामने आई है कि पिच के दूसरे छोर पर खड़े होते हुए वह क्रीज से कुछ ज्यादा ही बाहर निकल आते हैं। इसके बाद बटलर वापस चले गए और आपको लगा होगा कि रॉयल्स को हराना तो अब बाएं हाथ का खेल है।

मगर खेल में अक्सर होता है कि जब कोई बड़ा हटता है, तो उसकी छाया में रह रहा व्यक्ति सामने आता है। स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे ने जिम्मेदारी संभाली, श्रेयस गोपाल ने खेल से अपना कद बढ़ाया और कुछ हद तक रियान पराग ने भी अपना खेल दिखाया। 

रियान में आप एक ऐसा खिलाड़ी देखते हैं, जो शॉट मारना जानता है और साथ ही संयम भी दिखाई देता है। उम्र में वह भले ही एक बच्चे हों, लेकिन उनका खेल बिल्कुल बच्चों वाला नहीं है। अब उनसे अपेक्षाएं बढ़ जाएंगी, लोग अलग तरह से उनके बारे में बात करेंगे।

जब आप युवा होते हैं और सफल होने लगते हैं तो आपको लगता है कि गेंद पर शॉट लगाने से ही आपकी सफलता तय होगी। ऐसा होता है, लेकिन इस सफलता के पीछे शॉट नहीं आप खुद हो, जो शॉट मारने की क्षमता रखता है। बस इसी क्षेत्र के लिए भारतीय क्रिकेट के पास अच्छे कोच नहीं हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

टॅग्स :रियान परागआईपीएल 2019राजस्थान रॉयल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?