लाइव न्यूज़ :

टूटा अब तक के सभी आईपीएल का रिकॉर्ड, 35 में से 11 मैचों के आखिरी तीन ओवर में बने 50 से ज्यादा रन

By हर्षा भोगले | Updated: April 22, 2019 12:14 IST

आईपीएल 2019 में 35 मुकाबलों में से 11 मौके ऐसे रहे जब आखिरी तीन ओवरों में 50 से अधिक रन बने, जो पिछले चार सीजन में 2,3 या 4 बार ही होता था।

Open in App

कुछ दिन पहले क्रिकबज लाइव की युवा टीम ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। केकेआर और आरसीबी के बीच ईडन गार्डंस में हुई पिछली भिड़ंत में हमें असाधारण आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। आईपीएल के इस सीजन के 35 मुकाबलों में से 11 मौके ऐसे रहे जब आखिरी तीन ओवरों में 50 से अधिक रन बने।

पिछले चार सीजन की बात करें तो ऐसा महज 2, 3, 4 और छह बार हुआ है। तो क्या आक्रामक बल्लेबाजी एक नए स्तर पर पहुंच गई है? क्या गेंदबाज खेल की एक नई बाधा का सामना कर रहे हैं, जहां आंकड़े उनके विनाश का जश्न मनाते हैं।

आप इसके लिए परीचित कारणों का हवाला दे सकते हैं। जैसे कि बल्लों का बड़ा आकार, सफेद गेंद का अब कम स्विंग होना, सपाट पिच, छोटी बाउंड्री। मगर इनमें से किसी भी कारण में हालिया वर्षों में बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है। अभी तक आखिरी तीन ओवर में 50 रन बनाने का कारनामा हर दसवें मैच में दोहराया जाता था, लेकिन इस सीजन में हर तीसरे मुकाबले में हमें ऐसा देखने को मिल रहा है।

क्या यह इसलिए है कि बल्लेबाज अधिक ताकतवर हो गए हैं। अगर आप आधुनिक युग के सबसे निडर बल्लेबाज आंद्रे रसेल को देखें तो ऐसा लगता है, लेकिन दूसरी ओर हार्दिक पंड्या भी हैं जो कद में साधारण हैं और उनके हाथ भी साधारण हाथों जैसे ही हैं।

मतलब सिर्फ आकार ही अकेला आक्रामक बल्लेबाजी का आधार नहीं है। तो फिर क्या है। क्या बल्लेबाजों की मानसिकता में कोई बदलाव हुआ है? क्या वह एक अलग सोच के साथ मैदान में कदम रखते हैं? या वो गेंदबाज की छोटी से छोटी गलती की बड़ी से बड़ी सजा देने में और बेहतर हो गए हैं?

क्या गेंदबाज जिस चीज को करने से डरते हैं, वही चीज कर रहे हैं? या फिर ओस के चलते गीली गेंदों ने गेंदबाजी मुश्किल कर दी है? इसके पीछे कोई एक वजह नहीं हो सकती, लेकिन इस बात की पड़ताल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसने अच्छी पिचों पर लक्ष्य के पीछा करने के तौर-तरीकों को बदल दिया है।

टॅग्स :आईपीएल 2019आंद्रे रसेलहार्दिक पंड्याक्रिकेट रिकॉर्डइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला