लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: आईपीएल में किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने वाली टीम का हुआ नुकसान

By हर्षा भोगले | Updated: April 16, 2019 18:30 IST

विपक्षी टीमें भी इसी के हिसाब से अपनी रणनीति बनाने लगती हैं और टीमें जरूरत से ज्यादा उन पर निर्भर हो जाती हैं। ये दोनों ही तथ्य हमें इस सप्ताह खेले गए मुकाबलों में देखने को मिले।

Open in App

वनडे और टेस्ट क्रिकेट के विपरीत एक अकेला खिलाड़ी टी20 में अपने प्रदर्शन से अधिक प्रभाव डालता है। यहां बात सिर्फ एक रन बनाने या विकेट लेने की नहीं है, बल्कि विपक्षी टीमें भी इसी के हिसाब से अपनी रणनीति बनाने लगती हैं और टीमें जरूरत से ज्यादा उन पर निर्भर हो जाती हैं। ये दोनों ही तथ्य हमें इस सप्ताह खेले गए मुकाबलों में देखने को मिले।

सीएसके के खिलाफ केकेआर की टीम एक समय 180 से ज्यादा रन बनाने की ओर बढ़ रही थी। शायद यह स्कोर जीत के लिए काफी रहता। मगर अंतिम ओवरों में केकेआर का आक्रमण पूरी तरह आंद्रे रसेल पर निर्भर है और जब वे इमरान ताहिर का शिकार बन गए तो केकेआर के पास अधिक विकल्प बचे ही नहीं। बेशक टीम के पास और भी कई अच्छे खिलाड़ी है, लेकिन रसेल पर निर्भरता ने टीम को प्रभावित किया। ऐसे में 160 के करीब स्कोर के साथ वे लड़ाई तो लड़ सकते थे, लेकिन जीत का दावा नहीं कर सकते थे।

ऐसा ही सनराइजर्स हैदराबाद में राशिद खान के साथ देखने को साफ है कि विपक्षी टीमें जानती हैं कि राशिद के ओवरों में छह रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाना घाटे का सौदा नहीं है, बल्कि अगर वे उनकी गेंदों पर आक्रमण करने की कोशिश करेंगे तो यह राशिद के हाथों में खेलने जैसा होगा। हैदराबाद की टीम राशिद के 22 रन देकर बिना कोई विकेट के बजाय 35 रन देकर 3 विकेट जैसे प्रदर्शन से अधिक खुश होगी।

मगर इस प्रारूप में बल्लेबाज के इर्द-गिर्द फील्डिंग की जमावट का अवसर नहीं मिलता और बल्लेबाज बिना कोई जोखिम उठाए खेलना चाहें तो ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल भी आसान नहीं होता। अब किसी और को यह भूमिका निभानी होगी। बल्लेबाजों को जोखिम उठाने के लिए प्रेरित करना और विकेट लेने की क्षमता रखने वाले गेंदबाज बेहद कम ही हैं।

यही वो क्षेत्र है जहां सीएसके की टीम अन्य टीमों से आगे नजर आती है। पिछले साल 11 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड 8 खिलाड़ियों के बीच साझा हुए थे और इस साल अभी तक कई अलग-अलग खिलाड़ी अहम मौकों पर सामने आए हैं। क्या टीमें इसके लिए योजना बना सकती हैं? निश्चित रुप से वे ऐसा कर सकती हैं। जरा देखिए कि सनराइजर्स ने नीलामी में कितनी समझदारी से काम लिया।

टॅग्स :आईपीएल 2019कोलकाता नाईट राइडर्ससनराइज़र्स हैदराबादआंद्रे रसेलराशिद खानचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?