लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: चेन्नई सुपर किंग्स की कमियां भी हुई हैं उजागर

By हर्षा भोगले | Updated: May 1, 2019 17:10 IST

आईपीएल में यह हर साल होता है। शुरुआती मुकाबलों में थोड़ी सी लापरवाही प्लेऑफ में जगह पक्की करने के अभियान को मुश्किल बना सकती है।

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह हर साल होता है। शुरुआती मुकाबलों में थोड़ी सी लापरवाही प्लेऑफ में जगह पक्की करने के अभियान को मुश्किल बना सकती है। अंकों को भूल जाइए, अचानक नेट रन रेट में दूसरा दशमलव आ जाता है और ड्रेसिंग रूम के अंदरूनी हिस्सों में एक शांत आवाज जोर पकड़ लेती है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका के बीचोंबीच के ट्रैफिक जाम से निकलने में कामयाब रही तो इसकी वजह ये है कि उसने अपने तीसरे ही मुकाबले में आरसीबी को 118 रन से शिकस्त दी थी।

इसके अलावा अपने नौवें मैच में उन्होंने केकेआर के खिलाफ 159 रन का लक्ष्य महज 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। उन्होंने थोड़े-थोड़े पैसे बचाए और इसीलिए आज वे अमीर हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास बड़े-बड़े नोट हैं, इसलिए उन्हें नेट रन रेट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मगर जब वे एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो उसके मायने अलग होते हैं। शीर्ष दो में जगह बनाने से चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा। अपने घरेलू मैदान पर वे शानदार खेल दिखाते हैं।

हालांकि पिछले कुछ समय से चैंपियन सीएसके की टीम की कमियां भी उजागर हुई हैं। दिलचस्प बात है कि सीएसके की टीम अपने कप्तान से परिभाषित होती है, जबकि दिल्ली की टीम के कप्तान अपनी टीम से। इस मैच में जितना अधिक स्कोर होगा, दिल्ली के जीतने के अवसर उतने ही ज्यादा होंगे। हालांकि कम स्कोर हुआ तो भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिग्गज स्पिनरों के बूते नतीजा अपने पक्ष में कर सकती है।

आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों के लिए यह अच्छी बात है कि उन्हें अपने शीर्ष दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की सेवाएं अब भी मिल रही हैं। तेज गेंदबाज कैगीसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स और फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए हैं। इन दोनों का प्रदर्शन ही तय करेगा कि यह बड़ा मुकाबला किस टीम के पक्ष में जाएगा।

टॅग्स :चेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?