लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: इस सीजन में बतौर कप्तान धोनी को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं अश्विन

By हर्षा भोगले | Updated: April 18, 2019 16:33 IST

पंजाब की टीम की सफलता की असली कुंजी कप्तान अश्विन हैं। इस आईपीएल में वह इस मामले में धोनी के साथ खड़े नजर आते हैं।

Open in App

आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खामोशी से सफलता हासिल करती जा रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही इस टीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें व्यक्त नहीं की जा रही थी। टीम के संतुलन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, जो सही भी थे। हम अब भी नहीं जानते कि यह टीम प्ले ऑफ में जगह बना पाएगी या नहीं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 182 रन का बचाव करने के दौरान गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत थी। मगर यह उतनी खतरनाक नहीं नजर आई। मोहम्मद शमी अच्छी लय में हैं, लेकिन टी—20 में उनका रिकॉर्ड साधारण ही है। सफेद गेंद के लिए आर. अश्विन के नाम पर विचार होता नहीं है। मुरुगन अश्विन अनेक लेग स्पिनरों में से एक हैं। अर्शदीप सिंह का नाम आपने शायद ही सुना हो।

बावजूद इसके कुछ ओवरों को छोड़ दें तो पंजाब के गेंदबाजों ने राजस्थान को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। तो फिर कैसे यह टीम बढ़िया खेल दिखा रही है? आप क्रिस गेल की पारी की शुरुआत की ओर देख सकते हैं या फिर केएल राहुल की नई भूमिका की ओर, जिसमें वे क्रीज पर समय बिताने के लिए शुरुआत में अधिक गेंदें खेलते हैं।

मयंक अग्रवाल बिना कुछ कहे अपना काम किए जा रहे हैं। मगर सिर्फ यही चीजें आपको प्लेऑफ में नहीं ले जा सकते। टीम की सफलता की असली कुंजी कप्तान अश्विन हैं। इस आईपीएल में वह इस मामले में धोनी के साथ खड़े नजर आते हैं।

आप टीम की ओर देखिए, खुद जान जाएंगे कि लीडर कौन है। अश्विन निर्णय लेने में पीछे नहीं हटते। अपनी बात रखते हैं और तूफान की आंख में आंख डालकर देखने में खुशी महसूस करते हैं। और हां, वह बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहे हैं। अगर इस टीम से पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहती है तो यह भी अश्विन के लिए खिताब की तरह ही होगा।

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनएमएस धोनीआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)किंग्स इलेवन पंजाबचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची