लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: टेस्ट रैंकिंग में गिरावट भारत के लिए झटका

By अयाज मेमन | Updated: May 3, 2020 10:13 IST

इस समय लॉकडाउन के चलते दुनिया के किसी भी हिस्से में क्रिकेट नहीं हो रहे हैं. इसके बावजूद भारत की रैंकिंग में गिरावट? सवाल उठना लाजिमी है. लेकिन याद कीजिए भारत की न्यूजीलैंड यात्रा में टीम के प्रदर्शन को

Open in App

टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी रैंकिंग में गिरावट भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है. शुक्रवार को जारी नई रैंकिंग सूची में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. नतीजतन, भारत अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है. मजे की बात यह है कि टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम टॉप पर है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर. 

लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और टेस्ट चैंपियनशिप में वरीयता सूची अलग-अलग आधार पर तय की जाती है. लिहाजा, इसकी तरफ देखने का नजरिया भी बदलना होगा. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष तीन टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 116 अंक लेकर टॉप पर है तो न्यूजीलैंड टीम के 1115 अंक हैं. तीसरे स्थान पर खिसकी भारतीय टीम के 114 अंक हैं. लेकिन भारत और बाद की टीमों में काफी बड़ा अंतर है. वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें स्थान पर थी तो न्यूजीलैंड ने निरंतर अच्छे प्रदर्शन के साथ अपनी स्थिति को मजबूत किया है. 

इस समय लॉकडाउन के चलते दुनिया के किसी भी हिस्से में क्रिकेट नहीं हो रहे हैं. इसके बावजूद भारत की रैंकिंग में गिरावट? सवाल उठना लाजिमी है. लेकिन याद कीजिए भारत की न्यूजीलैंड यात्रा में टीम के प्रदर्शन को. मार्च में आयोजित टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसी दौरान आईसीसी ने अपनी पद्धति को सुधारने का काम शुरू किया था. यही वजह है कि नई रैंकिंग पद्धति के अनुसार अपनी श्रेष्ठता गंवानी पड़ी.

मई 2016 से अप्रैल 2017 तक भारत ने 12 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान भारत को महज एक टेस्ट में ही हार का सामना करना पड़ा. लिहजा, विराट एंड कंपनी ने लगातार 42 सप्ताह तक अपना वर्चस्व बनाए रखा. लेकिन रैंकिंग पद्धति में सुधार के बाद वर्ष 2017 से अप्रैल 2019 के दौरान भारत की जीत-हार का अनुपात 11-7 रहा. फलस्वरूप भारत के 50 फीसदी अंक कम हो गए. 

इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया की जीत-हार का अनुपात 9-7 रह गया. तीसरे चरण की शुरुआत विश्व कप के उपरांत हुई. इस दौरान दोनों टीमों ने प्रत्येक 9-9 मुकाबले खेले. इस समय दोनों टीमों की जीत-हार का अनुपात 7-2 ही रहा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई. इसी का उसे लाभ मिला. लेकिन भारत को इसी दौरान न्यूजीलैंड में मेजबान टीम से हार स्वीकारनी पड़ी. यदि यह सीरीज बराबरी में छूटती तो भारत की श्रेष्ठता कायम रहती. 

इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेस्ट क्रिकेट के प्रति गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं, भारत ने टी-20 विश्व कप को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट को नजरअंदाज किया. इसी का खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा. भारतीय क्रिकेट की थिंक टैंक को यह एक नसीहत है. हालांकि अब बीते कल के बारे में सोचने के बजाय भविष्य पर गौर करने की जरूरत है.

सितंबर-अक्तूबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिल सकता है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2018 में 2-1 से मात देकर अपनी ताकत का परिचय दिया था. लेकिन डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ और लाबुशेन की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत हुई है. इन तीनों की मौजूदगी में मात देकर कोहली की टीम को अपनी श्रेष्ठता साबित करने का मौका मिलने जा रहा है. इसके लिए कप्तान और कोच को साथ में अभी से रणनीति बनानी होगी.

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमआईसीसी रैंकिंगऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें