लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: RCB को भी जीत के लिए MI और CSK की तरह करना होगा ये काम

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 11, 2019 16:34 IST

मशहूर रोमन आरेटर माकर्स टयूलियस सिसेरो को आईपीएल से जोड़कर शायद ही देखा जाता हो, लेकिन 2000 साल पहले कहे गए उनके शब्द आज भी चेन्नई और मुंबई के आगे प्रासंगिक हैं।

Open in App

मशहूर रोमन आरेटर माकर्स टयूलियस सिसेरो को इंडियन प्रीमियर लीग से जोड़कर शायद ही देखा जाता हो। यह अलग बात है कि दो हजार साल पहले कहे गए उनके शब्द आज भी चेन्नई से लेकर मुंबई और उसके भी आगे तक प्रासंगिक हैं। क्विड एनिम सैन्क्टिअस, क्विड ओमनी रिलीजियोन म्यूनिटियस, क्वाम डोमस अनअसक्यूइस्क सिवियम।

क्रिकेट की भाषा में बात करें तो शायद इसका भाव यह होगा। अगर आप टी—20 क्रिकेट में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने अधिकतर घरेलू मुकाबले जीतने ही होंगे। जब आप घरेलू समर्थकों के बीच खेलते हैं तो आपको अपने हिसाब के हालात मिलते हैं। इससे अंतिम एकादश का चयन आसान होता है और बहुत स्प्ष्टता के साथ अपनी योजना व रणनीति को अंजाम तक पहुंचाना भी आसान होता है।

यह भी एक सच है कि आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें वह रहीं हैं, जिन्होंने अपने घरेलू मैदान को किले के रूप में तब्दील कर लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर उछाल और गति का सहारा लेती है।

यह पिच टीम के विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजों के मुफीद है और इसी का नतीजा है कि टीम तीन आईपीएल खिताब अपने नामकर चुकी है। साल 2013 में मुंबई की टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराया नहीं जा सका। 2015 में उन्होंने घर में 7 में से पांच मुकाबलों में जीत हासिल की। 2017 में भी टीम सात में से पांच मुकाबलों में बाजी मारने में सफल रही।

चेन्नई का भी घर में रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां चेपक स्टेडियम की धीमी पिच स्पिनरों की मददगार है। इस साल भी रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ये तीनों विपक्षी बल्लेबाजों को बांधकर रखते हैं और विपक्षी टीम को तुलनात्मक रूप से अधिक रन बनाने की आजादी नहीं लेने देते। इस सीजन में अभी तक सीएसके घर में खेले गए अपने सभी चारों मुकाबले जीत चुकी है। इससे टीम लीग चरण के आधे पड़ाव पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान कब्जाने में सफल रही है।

एक टीम के रूप मेंआरसीबी को भी चिन्नास्वामी स्टेडियम को अपना किला बनाना होगा। इस मैदान का औसत स्कोर भी काफी ज्यादा है। मगर हम अभी तक निरंतर इस मैदान के हिसाब से टीम नहीं उतार सके हैं। अब जबकि हम अपने आगे के मुकाबलों की ओर देख रहे हैं, सिसेरो के कुछ और शब्द कानों में तेजी से गूंज रहे हैं। एक आदमी के अपने घर से अधिक पवित्र, अधिक मजबूत, अधिक संरिक्षत और क्या चीज है।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएबी डिविलियर्सविराट कोहलीआईपीएल 2019चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला