लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: विराट और मैं लंबे समय तक चुप नहीं बैठेंगे

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 2, 2019 18:01 IST

हम अपने प्रदर्शन से बेहद निराश हैं लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि विराट, मैं और टीम के बाकी खिलाड़ी लंबे समय तक चुप नहीं बैठेंगे।

Open in App

हैदराबाद में सनराइजर्स के खिलाफ करारी हार के बाद दृश्य कुछ ऐसा था। मै और विराट होटल वापसी के लिए आरसीबी बस में बैठे थे। उन्होंने मुझे देखा और मैंने उन्हें देखा। मगर कहने के लिए कुछ नहीं था। हमने इस सबकी उम्मीद नहीं की थी।

हम एक टीम की तरह बीते दो हफ्ते से ज्यादा समय से साथ हैं और हमने काफी कड़ी मेहनत की है। हमारी तैयारी शानदार थी और टीम भी काफी संतुलित महसूस कर रही थी। हमें मैच जीतने चाहिए थे। फिर भी हम नहीं जीत पा रहे हैं।

हमने तीन मैच खेले और तीनों हारे हैं। ऐसे में आरसीबी के समर्थक एक और निराशाजनक सीजन को लेकर आशंकित होंगे। जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वॉर्नर ने 185 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की और 16 ओवर तक रन गति को बनाए रखा।

232 रनों का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता है और मोहम्मद नबी की शानदार गेंदबाजी के चलते 35 रनों तक 6 विकेट गंवाने से यह और मुश्किल हो गया। टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है।

कुछ पल आपके खिलाफ जाते हैं और आप सब कुछ खो देते हैं। सनराइजर्स के प्रदर्शन को श्रेय नहीं लिया जाना चाहिए लेकिन अगर वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेने वाली गेंदें गैप की जगह फील्डरों के हाथ में गिरती तो मैच का नतीजा अलग होता। यही क्रिकेट है और हमें करारी शिकस्त मिली।

अब क्या? हमारे पास 11 लीग मैच बचे हैं और आईपीएल का इतिहास ये बताता है कि नॉक आउट चरण में जाने के लिए आपको 8 या 6 मैच जीतना काफी रहता है। तो क्या आरसीबी की मैच लगातार पांच मैच जीतकर वापसी कर सकती है। मेरा जवाब हां है।

हमारी मुख्य चुनौती खुद में विश्वास बनाए रखने की है ना केवल टीम के तौर पर बल्कि व्यक्तिगत रुप से भी। क्रिकेट बेशक एक टीम का खेल है, लेकिन मुश्किल समय में एक बल्लेबाज या गेंदबाज के तौर पर अपनी क्षमताओं के जरिए आपको कड़ी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

इसी से टीम का एकजुट प्रदर्शन सामने आता है। हमारा अगला मुकाबला मंगलवार को जयपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। ये अलग बात है कि राजस्थान भी अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। हम अपने प्रदर्शन से बेहद निराश हैं लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि विराट, मैं और टीम के बाकी खिलाड़ी लंबे समय तक चुप नहीं बैठेंगे।

टॅग्स :एबी डिविलियर्सविराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?