लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: टीम की जरूरत पहला लक्ष्य

By एबी डिविलियर्स | Updated: October 17, 2020 15:24 IST

'हमें इस निराशाजनक हार से बाहर निकलकर मेहनत जारी रखनी है और शनिवार को राजस्थान के खिलाफ दुबई में होने वाले अगले मुकाबले में लय हासिल करनी है.'

Open in App

गुरुवार की रात काफी इवेंटफुल रही. साफ कर देना चाहता हूं मैं एक टीम मैन हूं. अगर कोच और कप्तान किसी रणनीति पर सहमत होते हैं तो मैं उन पर किसी तरह का संदेह नहीं करता. टीम के खेल में ऐसा ही होता है और इसी तरह से एक सफल टीम काम करती है. पहले बल्लेबाजी के निर्णय के बाद मैं स्वाभाविक रूप से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा था. यहां तक कि जब छठे ओवर में 62 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा तो मैंने उस गेट को पार करना शुरू कर दिया जिसका रास्ता मैदान की ओर जाता है.

मगर ठीक उसी वक्त मुझे इंतजार करने को कहा गया. बताया गया कि उस वक्त गेंदबाजी कर रहे पंजाब के दो लेग स्पिनर्स के सामने दाएं-बाएं का संयोजन बनाए रखना है. ये बिल्कुल सही फैसला था. मैंने इस फैसले पर कोई सवाल नहीं उठाया जब ये लिया गया और न ही मैं अब इस पर कोई सवाल खड़ा कर रहा हूं. मेरी तरफ से इसे लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

क्रिस मौरिस की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम 171 रन तक पहुंच गई. संभव है कि शारजाह की धीमी पिच पर अपेक्षा से कम ही रन बन पाए थे. राहुल, अग्रवाल और गेल ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम योगदान दिया. आखिरी वक्त में कुछ डरावने अनुभव के बावजूद पंजाब की टीम आईपीएल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने वाली जीत हासिल करने में सफल रही. मेरे हिसाब से पंजाब की टीम की अंक तालिका में जो स्थिति है, वो असल में उससे कहीं अधिक बेहतर टीम है.

हमें इस निराशाजनक हार से बाहर निकलकर मेहनत जारी रखनी है और शनिवार को राजस्थान के खिलाफ दुबई में होने वाले अगले मुकाबले में लय हासिल करनी है. अपनी बात करूं तो मैं टीम की जरूरत के हिसाब से कभी भी कहीं भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं ताकि इस लीग को जीतने के अभियान में टीम की मदद कर सकूं.

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPL 2020एबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेटहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता?, कृणाल पंड्या ने कहा- टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें