लाइव न्यूज़ :

एबी डीविलियर्स का कॉलम: हमारे पास अब भी 8 मौके, आरसीबी ऐसे निकलेगी हार के भंवर से

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 13, 2019 16:39 IST

आप हमारी बल्लेबाजी की आलोचना कर सकते हैं। कह सकते हैं कि आरसीबी के बल्लेबाजी विभाग के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है।

Open in App

आप हमारी बल्लेबाजी की आलोचना कर सकते हैं। कह सकते हैं कि आरसीबी के बल्लेबाजी विभाग के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। आप हमारी गेंदबाजी की आलोचना भी कर सकते हैं। यह भी कह सकते हैं कि अहम मौकों पर हम इस विभाग में हम नियंत्रण नहीं रख सके। यहां तक कि आप हमारी फील्डिंग की भी आलोचना कर सकते हैं और इसे बेहद खरा बता सकते हैं। सब सही है। मगर आरसीबी ने बहुत पहले ही हार के लिए बहानों का सहारा लेना छोड़ दिया है।

हालांकि ईमानदारी से कहूं तो कोई हमारी प्रतिबदधता पर सवाल नहीं उठा सकता। एक महीने पहले जबसे हमने इस लंबे टूर्नामेंट की तैयारी शुरू की थी तब से लेकर अब तक अभ्यास में हमारी मेहनत में जरा भी कमी नहीं आई है। और बेशक किसी न किसी पड़ाव पर हमें इसका कुछ पुरस्कार तो निश्चित रूप से मिलेगा। अब हम उत्तर भारत के मोहाली में हं, जहां हमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।

आईपीएल के इस सीजन में यह टीम घरेलू मैदान पर अपना एक भी मैच नहीं हारी है। उसके मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी है। मगर रह चीज का कभी न कभी अंत होता ही है। पंजाब के दोनों ओपनर केएल राहुल और क्रिस गेल टूर्नामेंट के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में हैं।

वहीं मोहम्मद शमी और कप्तान रविचंद्रन अश्विन इस टीम के गेंदबाजी आक्रमण को बेहद संतुलित बनाते हैं। हमें इस मुकाबले की तैयारियों के लिए करीब छह दिन का समय मिला। इस वक्त में हमने अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की।

कोच गैरी कस्टर्न और कप्तान विराट कोहली ने लगातार टीम में ऊर्जा का संचार किया है औस सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। टूर्नामेंट में हमारे अभी तक के प्रदर्शन से हमारे समर्थक फिलहार निराश हैं, लेकिन जब मैं यात्रा करने, खाना खाने और एक-दूसरे के साथ समय बिताते आरसीबी के खिलाड़ियों की ओर देखता हूं तो साफ नजर आता है कि यह एक प्रतिभाशाली और प्रेरित टीम है जो सय में जरूर लौटेगी।

बेशक यह बातें सुनने में जरूर अच्छी लगती है, लेकिन वह हमारा प्रदर्शन ही होगा जो हमें इस भंवर से बाहर निकालेगा। व्यक्तिगत रुप से हमें दबाव में प्रदर्शन करने, एकजुट होकर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करने की जरुरत है। जीत की भूख दिखाई देना बेहद जरूरी है।

हां, हम लगातार छह मुकाबले हार चुके हैं, लेकिनअब भी हमारे पास आठ मुकाबले हैं। यानी आठ मौके ताकि हमें अपनी क्षमताओं का अहसास हो और हम दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं। आठ अवसल जिससे हम अपने प्रशंसको के चेहरों पर मुस्कुराहट ला सकें। उम्मीद है कि हमारा सातवां मुकाबला हमारे लिए खुशियों का सातवां आसमान साबित होगा।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएबी डिविलियर्सविराट कोहलीआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट