लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

By अभिषेक कुमार सिंह | Updated: March 6, 2026 06:41 IST

फरवरी 2026 के अंत में म्यूनिख में इंडस्ट्रियल एआई क्लाउड की शुरुआत जर्मनी की इसी सोच का परिणाम है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रणालियों का समूह है जो सीधे औद्योगिक प्रक्रियाओं के भीतर समाहित होकर काम करता है.रोबोटिक्स तथा इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी उन्नत तकनीकों का समावेश होता है.संभावित त्रुटियों का पूर्वानुमान लगाता है और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढाल लेता है.

जब वैश्विक रोजगार बाजार इस आशंका से घिरा हो कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) लाखों नौकरियों को निगल सकती है, तब इसके उजले पक्षों की चर्चा करना कई लोगों को अव्यावहारिक लग सकता है. फिर भी दुनिया के कुछ देशों ने इस तकनीक के सकारात्मक आयामों को गंभीरता से परखना शुरू कर दिया है, ताकि मानव समाज को इसके संभावित लाभों से परिचित कराया जा सके. उदाहरण के तौर पर, फरवरी 2026 के अंत में म्यूनिख में इंडस्ट्रियल एआई क्लाउड की शुरुआत जर्मनी की इसी सोच का परिणाम है.

उम्मीद है कि यह पहल नवाचार-आधारित व्यावसायिक मॉडलों को जन्म देगी, जो उद्योग, स्टार्टअप और व्यापक अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर सकेंगे. औद्योगिक एआई को सरल शब्दों में समझें तो यह ऐसी प्रणालियों का समूह है जो सीधे औद्योगिक प्रक्रियाओं के भीतर समाहित होकर काम करता है.

इसके जरिये कारखानों में पूर्वानुमानित रखरखाव, गुणवत्ता परीक्षण की सटीक निगरानी, आपूर्ति शृंखला की लचीलापन क्षमता और स्वायत्त रोबोटिक्स को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. इसमें मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, मशीन विजन, रोबोटिक्स तथा इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी उन्नत तकनीकों का समावेश होता है.

यह पारंपरिक स्वचालन से भिन्न है. जहां पारंपरिक ऑटोमेशन निश्चित नियमों के आधार पर कार्य करता है, वहीं औद्योगिक एआई डेटा से निरंतर सीखता है, भविष्य की स्थितियों का आकलन करता है, संभावित त्रुटियों का पूर्वानुमान लगाता है और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढाल लेता है.

उदाहरणस्वरूप, सेंसरों की सहायता से मशीनों की संभावित खराबी का पूर्व संकेत प्राप्त करना, उत्पादन पंक्तियों में गुणवत्ता संबंधी दोषों का स्वतः विश्लेषण, मांग और आपूर्ति के बीच रियल-टाइम संतुलन कायम रखना तथा डिजिटल ट्विन्स के माध्यम से कारखानों का आभासी परीक्षण करना- ये सभी इसके व्यावहारिक रूप हैं.

निश्चय ही, औद्योगिक एआई के मामले में भारत की संभावनाएं जर्मनी से कहीं ज्यादा हैं. जनसांख्यिकी (डेमोग्राफिक) डिविडेंड के कारण भारत को इसमें बढ़त हासिल है क्योंकि देश की युवा आबादी का बड़ा हिस्सा कम्प्यूटर और एआई में पारंगत होने की कोशिश कर रहा है. यूपीआई, आधार, भाषिणी आदि प्रबंधों से देश को बड़ी मात्रा में और बहुभाषी डेटा मिल रहा है जो एआई की हमारी राह आसान करता है.

हमारा मैन्युफैक्चरिंग आधार भी काफी मजबूत है जो कपड़े, चमड़ा उद्योग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर के निर्माण तक फैला हुआ है. कपड़ा और चमड़ा उद्योग आदि को औद्योगिक एआई से गुणवत्ता आदि मामलों में मदद मिल सकती है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर आदि में ऑटोमेशन से सटीकता आ सकती है. सबसे उल्लेखनीय है हमारे पास योग्य प्रतिभाओं का होना.

हमारे देश में हर साल विज्ञान और तकनीक (स्टेम- एसटीईएम) में 50 लाख से ज्यादा युवा पेशेवर आईआईटी और आईआईएससी आदि से प्रशिक्षण लेकर निकलते हैं, जिससे एआई में अमेरिका और चीन के बाद सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत में बनता है. ध्यान रहे कि औद्योगिक एआई को मिली-जुली शैली वाली हाइब्रिड प्रतिभाओं की जरूरत होगी, जो डोमेन इंजीनियरिंग और एआई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों को एक साथ संभाल सकें.

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?