Ramdhani singh: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह नहीं रहे, करगहर-दिनारा से रहे विधायक, सीएम नीतीश ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें!
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2023 16:41 IST2023-10-17T16:37:06+5:302023-10-17T16:41:42+5:30
Ramdhani singh: सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

file photo
पटनाः बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता रामधानी सिंह नहीं रहे। करगहर-दिनारा से रहे विधायक रहे। 85 साल की उम्र में पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।
रामधानी सिंह का जन्म 1 अगस्त 1938 को करगहर के देबखैरा में हुआ था। पिता का नाम दुर्गा प्रसाद सिंह था। इनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वर्ष 1990-1995 ई, 1995-2000 ई और 2000-मार्च 2005 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे थे।
पूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व० रामधनी सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 17, 2023
कुमार ने लिखा है कि पूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
स्व० रामधनी सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। भाजपा नेता और बिहार के पूर्व हेल्थ मंत्री मंगल पांडेय ने भी शोक जताया। कहा कि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह जी के पार्थिव शरीर को नमन किया एवं अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह जी के पार्थिव शरीर को नमन किया एवं अपनी शोक संवेदना प्रकट की। pic.twitter.com/dwSmWyHQas
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) October 17, 2023