बिहार में राजद का धैर्य दे रहा है जबाब, जल्द देखना चाहती है तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री
By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2023 16:34 IST2023-11-05T16:28:29+5:302023-11-05T16:34:04+5:30
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। इस बीच राजद ने एक बार फिर से पोस्टर लगाकर तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। राजद के बड़े नेता इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वक्त-बेवक्त करते रहते हैं। खुद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी कई बार कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। इस बीच राजद ने एक बार फिर से पोस्टर लगाकर तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है।
दरअसल, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जदयू ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की डील राजद के साथ की है। इसी डील के तहत जदयू का राजद के साथ गठबंधन हुआ है। ऐसे में जदयू और राजद की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जदयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद राजद के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाते रहे हैं।
चाहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या फिर शिवानंद तिवारी समेत अन्य नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाते रहे हैं। ऐसे में राजद ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के बहाने मुख्यमंत्री बनाने की मांग को पर्दे के आगे ला दिया है। दरअसल, आगामी 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है।
तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि ‘बिहारवासियों की तरफ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’।
#WATCH | Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says, "I heard Amit Shah's statement. He said that in the caste-based survey, the population of Yadavs and Muslims has increased and the population of other communities has decreased. I want to say that if (the survey) is… pic.twitter.com/G6Vur4cxz7
— ANI (@ANI) November 5, 2023
तेजस्वी के जन्मदिन के बहाने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से राजद के वरिष्ठ नेता उमेश यादव की तरफ से पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई गई है। इससे यह कयास लगाया जाने लगा है कि राजद अब नीतीश कुमार को और मौका देना नही चाह रहा है और वह तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहता है। ऐसे में तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले इस पोस्टर को लेकर जदयू के टेंशन बढ़ने वाली है।