One Nation, One Election: वन नेशन वन इलेक्शन से पहले वन नेशन वन इनकम तो कर लीजिए, मुंबई से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2023 15:24 IST2023-09-02T15:23:19+5:302023-09-02T15:24:26+5:30

One Nation, One Election: वन नेशन वन इलेक्शन का तो हमने पहले भी सवाल उठाया कि भाई, वन नेशन वन इलेक्शन से पहले वन नेशन वन इनकम तो कर लीजिए। 

One Nation, One Election RJD leader Tejashwi Yadav says One Nation, One Income policy One Nation, One Religion see video | One Nation, One Election: वन नेशन वन इलेक्शन से पहले वन नेशन वन इनकम तो कर लीजिए, मुंबई से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

photo-ani

Highlightsतेजस्वी ने कहा कि पहले आर्थिक न्याय तो लोगों के साथ कीजिए।बिहार में सत्ता परिवर्तन करके दिखाया और भाजपा को यहां से भगाया।बिहार की धरती से पूरे देश भर में संदेश देने का काम किया।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जनता जो मजबूत विकल्प चाहती थी, वो विकल्प हम तैयार कर रहे हैं। समन्वय समिति (गठबंधन की) भी बन गई है। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन की बातों को लेकर उन्होंने कहा कि क्या होगा क्या नहीं होगा, यह तो किसी को भी नहीं मालूम है।

लेकिन कल भी हम एक बात कहे थे, भारत सरकार की तरफ से तब कभी कुछ आया नहीं है तो उनका एजेंडा संसद में क्या होगा? लेकिन चर्चा छेड़ दिया गया है वन नेशन वन इलेक्शन का तो हमने पहले भी सवाल उठाया कि भाई, वन नेशन वन इलेक्शन से पहले वन नेशन वन इनकम तो कर लीजिए। तेजस्वी ने कहा कि पहले आर्थिक न्याय तो लोगों के साथ कीजिए।

यह बेकार की बातों में कहां लगे पड़े हैं। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए बात अगर होनी चाहिए तो लोगों की आर्थिक आय की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना जहां हम लोगों ने बिहार में सत्ता परिवर्तन करके दिखाया और भाजपा को यहां से भगाया। बिहार की धरती से पूरे देश भर में संदेश देने का काम किया।

तेजस्वी ने कहा कि जहां भी भाजपा ऑपरेशन लोटस कर रही थी, उसके ऑपरेशन को चकनाचूर बिहार की धरती ने किया। बड़ी खुशी की बात है, जब हम लोग एक साथ हुए थे। हम लोगों ने उस समय यह कह दिया था कि देश में सबको एक साथ जोड़ना है। अब हम लोगों का यही पल रंग लाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू जी ने इसमें काफी सहयोग किया।

इसके बाद सभी लोगों ने इस पर समर्थन दिया कि अब हम लोगों को एक होना पड़ेगा नहीं तो देश की जनता हम लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता जो मजबूत विकल्प चाहती थी। अब वह विकल्प हम लोग तैयार कर रहे हैं। मुंबई की बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी भी बन गई। इसके अलावा चार जो अन्य कमेटी है, उसका भी गठन कर लिया गया।

हम लोगों का एकमात्र मकसद है, भाजपा जो नौजवानों के हाथ में तलवार पकड़ना चाहती है और हम लोग कलम पकड़ना चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में भी उल्टा सीधा बिल लाकर कब्जा करने का काम किया। यह लोग तो चाहते हैं कि देश में कब्जा कर लें, राज्यों को खत्म करके खाली केंद्र रहे।

बाद में बोलेंगे तो की वन नेशन- वन लीडर, वन नेशन- वन पार्टी फिर कहेंगे वन नेशन वन रिलिजन। यह लोग कहां जा रहे हैं, किसी और जा रहे हैं। यह समझने की चीज है। यह सब बेकार की बात है। इससे हिंदुस्तान को बर्बाद किया जा रहा है और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मन में जो बात है वह धीरे-धीरे अब सामने आ रहा है।

Web Title: One Nation, One Election RJD leader Tejashwi Yadav says One Nation, One Income policy One Nation, One Religion see video

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे