Lok Sabha Elections 2024: यूपी में फूलपुर नहीं बिहार से चुनाव लड़ें सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती!
By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 17:48 IST2023-08-28T17:47:49+5:302023-08-28T17:48:48+5:30
Lok Sabha Elections 2024: एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था, लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।

file photo
पटनाः बिहार के सात निश्चय को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सात निश्चय योजना बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। विजन के नाम पर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना चलाया, लेकिन बिहार में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी योजना मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना ही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर चिराग ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। बिहार के लोगों ने नकार दिया है, इसलिए दूसरी जगह ठिकाना तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था, लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे। वहीं इंडिया का संयोजक नहीं बनने नीतीश के बयान पर चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया का ही कुछ नहीं होने वाला है।
इंडिया का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें इन्होंने देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का काम कर रहे है। इस गठबंधन का कुछ नहीं होगा। गठबंधन में सिर्फ विरोधा भाष दिख रहा है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नही करेंगी।