बड़का झूठा गृह मंत्री अमित शाह, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का तीखा हमला, भाजपा नेता लखीसराय की जगह मुंगेर बोले रहे हैं, देखें वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2023 19:07 IST2023-06-29T19:05:17+5:302023-06-29T19:07:01+5:30
ललन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का क्या हश्र होने वाला है, इसका अंदाजा अमित शाह को शायद लग गया है। इसलिए अमित शाह घबराए हुए हैं।

file photo
पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा लखीसराय की रैली में नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोले जाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनपर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह को बड़का झूठा गृह मंत्री बताते हुए कहा कि लखीसराय में आज इन्होंने रैली को संबोधित किया है।
लेकिन इस दौरान अमित शाह इतने घबराए हुए थे कि उनके मुंह से लखीसराय की जगह मुंगेर निकल रहा था। ललन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का क्या हश्र होने वाला है, इसका अंदाजा अमित शाह को शायद लग गया है। इसलिए अमित शाह घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतना घबराना देश के गृह मंत्री के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
ट्विटर के माध्यम से ललन सिंह ने अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। अपने ट्विटर अकाउंट पर ललन सिंह ने लिखा है कि "बड़का झूठा पार्टी (बीजेपी) के बड़का झूठा गृह मंत्री अमित शाह जी, लखीसराय में जुमलेबाज़ी करने से पहले आपको अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए था...! आपको चुनौती है- साबित कीजिए कि मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलवाने में केंद्र सरकार का एक रुपया भी लगा है!
बड़का झुट्ठा पार्टी (B.J.P) के बड़का झुट्ठा गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी, लखीसराय में जुमलेबाज़ी करने से पहले आपको अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए था...!
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) June 29, 2023
आपको चुनौती है- साबित कीजिए कि मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलवाने में केंद्र सरकार का एक रुपया भी लगा है ! मुंगेर…
मुंगेर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज नीतीश कुमार की सरकार की योजना का प्रतिफल है और इसमें सत् प्रतिशत राज्य सरकार का रुपया लगा है, इसमें केंद्र सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है। नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धि भी नरेंद्र मोदी जी के नाम करने का साहस कोई झूठा व्यक्ति ही कर सकता है!
यदि साहस है तो बताइए कि "हर घर नल का जल योजना" में केंद्र सरकार का कितना रुपया लगा है? इस योजना के लिए केंद्र सरकार के ऑफर को नीतीश सरकार ने ठुकरा दिया और एक ₹ भी केंद्र की सरकार से नहीं लिया। अपने धन से राज्य सरकार ने 2015 में सात निश्चय योजना के तहत इसे बिहार में करवाया।
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी,
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) June 29, 2023
जुमलेबाजी की भी कोई सीमा होती है.....आज लखीसराय में आपने झुठ और जुमलेबाज़ी की सीमाएं तोड़ दी है..! pic.twitter.com/d3eqcxgkgG
मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ने वाला पुल नरेंद्र मोदी सरकार की नहीं बल्कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार की देन है। फुलवामा में सीआरपाएफ़ के 40 जवानों की शहादत पर जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन लेफ़्टिनेंट गवर्नर श्री सत्यपाल मल्लिक के खुलासे पर आप मौन क्यों हैं? शायद आज आप अधिक तनाव में थे, इसलिए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को भी अपने खाता में डाल रहे थे।
ऐसा आप ही कर सकते हैं और यही देश के साथ भी कर रहे हैं। आखिर आप इतने घबराए हुए क्यों थे कि लगातार आपके मुंह से 'लखीसराय' की जगह 'मुंगेर' निकल रहा था...? माना कि आपको आगामी लोकसभा चुनाव में अपने हश्र का अंदाजा है, लेकिन इतना घबराना देश के गृह मंत्री के स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है...!