लालू प्रसाद यादव के मंदिर जाने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा-सावन में मांस खाकर बने हैं चुनावी पुजारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2023 15:48 IST2023-09-08T15:46:44+5:302023-09-08T15:48:29+5:30

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए तो लालू यादव जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाते थे, अब मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार करते हुए कहा कि लालू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

BJP took a jibe at Lalu Prasad Yadav's visit to the temple said he has become an election priest | लालू प्रसाद यादव के मंदिर जाने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा-सावन में मांस खाकर बने हैं चुनावी पुजारी

थावे वाली मां के दर्शन करने पहुंचे थे लालू यादव

Highlightsराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भाजपा का तंजलालू यादव के मंदिर जाने पर चुनावी हिंदू बतायाराजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने किया पलटवार

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा इन दिनों लगातार मंदिरों में जाने पर भाजपा ने निशाना साधते हुए उन्हें चुनावी हिंदू बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए तो लालू यादव जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाते थे। माफियाओं को संरक्षण देते थे, लेकिन राहुल गांधी के साथ सावन में मिलकर जानवर का मांस पकाने और खाने के बाद ताजिया पूजकर मंदिर-मंदिर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लालू चुनावी हिंदू बन कर घूम रहे हैं। कभी थावे तो कभी हरिहरनाथ मंदिर जा रहे हैं, देवघर जाने का भी प्लान बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर- मस्जिद में जाकर लोगों को ठग नहीं सकते। जनता समझदार हो चुकी है, जनता को विकास चाहिए, चुनावी हिंदू बनने से काम नहीं चलने वाला।

उधर, भाजपा प्रवक्ता के बयान पर जवाब देते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। भारतीय संविधान भी यही कहता है। पूजा-पाठ आस्था का विषय है। यह राजनीति का विषय नहीं है। हमलोग ईश्वर, अल्लाह, तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान को मानने वाले लोग हैं। सभी लोग अपने-अपने धर्म अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। सियासत का विषय सनातन नहीं है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि 2024 में धर्म के नाम पर सियासत करने वालों का खात्मा तय है। उल्लेखनीय है कि लालू यादव बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल जमानत पर हैं। हाल के दिनों में गोपालगंज जिले के कई मंदिरों में गए। थावे मंदिर और सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहर मंदिर भी गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी पटना के कई मंदिरों में गए। तेजप्रताप यादव द्वारा स्थापित मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भी लालू गए। लालू को नंदी के कान में मनोकामना के शब्द कहते हुए भी देखा गया। वह मुंबई गए थे तो वहां सिद्दिविनायक मंदिर गए थे। लालू शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ देवघर मंदिर भी शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में किया गया। बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट किया था।

Web Title: BJP took a jibe at Lalu Prasad Yadav's visit to the temple said he has become an election priest

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे