भाजपा ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, कहा- "प्रदेश की जनता अब नीतीश कुमार को एक दिन भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है"
By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 16:21 IST2023-07-03T16:20:25+5:302023-07-03T16:21:17+5:30
बिहार भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है।

फाइल फोटो
पटना: महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद बिहार में भाजपा ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एकबार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता अब नीतीश कुमार को एक दिन भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।
बिहार में जिस तरीके से छात्रों और नौजवानों पर लाठीचार्ज हो रहा है, उससे प्रदेश की जनता विद्रोह करने की स्थिति में है। जदयू के विधायक भी डरे हुए हैं। अगर वे मुझसे संपर्क करते हैं तो हम जरूर बात करेंगे।सम्राट ने कहा कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर क्या ही विपक्षी एकता होगी। भाजपा तो चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दल चुनाव लड़े।
उन्होंने कहा कि स्वाभिक बात है कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर कैसी विपक्षी एकता? जदयू नेताओं के भाजपा के साथ संपर्क को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई ऐसी बता नहीं है। हमसे किसी की संपर्क नहीं है। भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ें और हम उनको हराकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है। नीतीश कुमार को अपने लोगों पर इसलिए भरोसा नहीं है क्यूंकि उनको सबसे पहले खुद पर ही भरोसा नहीं है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से मानसिक रूप से बिमार बताते हुए कहा कि हम तो यही कहते हैं कि सीएम साहब कुछ दिन आराम लेकर पहले आप अपना इलाज करवा लीजिए।
बिहार में लालू की कृपा से सरकार चल रही है। लालू जी से बिना पूछे कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है। वहीं, नीतीश कुमार पर लिखी गई पुस्तक का लालू प्रसाद द्वारा विमोचन कराए जाने पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद अब नीतीश कुमार के आका बन गये हैं।