बिहार: महाबोधि मंदिर में कार्बाईन से लगी गोली में सुरक्षाकर्मी की हुई मौत, मृतक बीएमपी का जवान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2023 16:50 IST2023-08-25T16:50:01+5:302023-08-25T16:50:54+5:30

गया में बीएमपी जवान की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। मृतक जवान ऑन ड्यूटी था।

Bihar: Security guard killed in carbine shot at Mahabodhi temple, BMP jawan dead | बिहार: महाबोधि मंदिर में कार्बाईन से लगी गोली में सुरक्षाकर्मी की हुई मौत, मृतक बीएमपी का जवान

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

पटना:बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में हुई गोलीबारी की घटना में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान बीएमपी के हवलदार अमरजीत कुमार यादव के तौर पर हुई है। घटना मंदिर परिसर में बनी बैरक में घटी।
गोलियों के चलने की आवाज से मंदिर परिसर में हड़कप मच गया, और श्रद्धालु दहशत में आ गए।

घटना की सूचना पर सिटी एसपी हिमांशु और बोधगया एसडीपीओ पहुंचे। घटना के बाद महाबोधि मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा की तैनाती की गई है। पहले बताया जा रहा था कि सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारी है।

लेकिन अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक अमरजीत यादव की मौत हादसा है। दरअसल, हवलदार सत्येंद्र यादव अचानक गिर पड़े थे। जिसके चलते कार्बाइन से अचानक गोली चल गई और सत्येंद्र यादव को लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना पर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:40 बजे महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर महाबोधि मंदिर के अंदर तैनात पुलिस बल तुरंत अलर्ट हो गए और जिला पुलिस बल तथा विशेष सशत्र बल के वरीय पदाधिकारियो को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पाते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया समेत जिला पुलिस बल के अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। घटनास्थल पर हवलदार अमरजीत कुमार यादव बिहार स्वाभिमान बटालियन का शव पाया गया। शव के पास ही उनका सरकारी हथियार कार्बाईन मौजूद पाया गया।

Web Title: Bihar: Security guard killed in carbine shot at Mahabodhi temple, BMP jawan dead

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे