लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने षड्यंत्र कहा
By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2023 18:06 IST2023-09-12T18:05:43+5:302023-09-12T18:06:30+5:30
शिक्षा मंत्री ने लालू यादव की तुलना एकलव्य, कर्ण और शहीद जगदेव प्रसाद से करते हुए कहा कि षड्यंत्र किया जा रहा है।

file photo
पटनाः केन्द्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दिए जाने को बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर षडयंत्रकारियों का षड्यंत्र मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप समझ रहे हैं, 9000 करोड़ 600 करोड़ आ गया। इस षड्यंत्र को देश जानती है, कहीं इस पर खुदा है परमात्मा है। यह षड्यंत्र कार्यों का षड्यंत्र चलेगा नहीं।
शिक्षा मंत्री ने लालू यादव की तुलना एकलव्य, कर्ण और शहीद जगदेव प्रसाद से करते हुए कहा कि इन्ही की तरह लालू प्रसाद यादव के साथ भी षड्यंत्र किया जा रहा है। यही नहीं उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को भी फंसाया जा रहा है। यह षड्यंत्र देश में नफरत फैलाने वाले लोगों का है। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब सारे षड्यंत्रकारी धराशायी होंगे।
उन्होंने कहा कि अभी यूपी के घोसी में जो हुआ है वही हाल आगे भी होगा। भाजपा के इस षड्यंत्र को देश की जनता जानती है। खुदा, परमात्मा और प्रभू भी सब देख रहे हैं सबका षड्यंत्र धाराशायी होगा। उन्होंने कहा कि देश में उपचुनाव में भाजपा को हाल देख लीजिए।
अब इन लोगों के लिए इज्जत बचाना मुश्किल हो जाएगा। नफरत फैलाने वालों का अब ज्यादा दिन तक यहां नहीं टिक पाएंगे। आप समझ रहे हैं एकलव्य का अंगूठा क्यों काटा गया? सूत पुत्र राधे को क्यों वंचित किया गया? शहीद जगदेव बाबू की हत्या क्यों की गई? उसीतरह लालू प्रसाद के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है।
हमारा जो नया भविष्य है। बेरोजगारों का आइकन है, उसमें जो देखा कि तेज है लालू प्रसाद के पगड़ी को ऊंचा कर सकता है। समाज का रहनुमा बन सकता है। उसको भी षड्यंत्र में फंसा रहा है यह तो जगजाहिर बात है। यह सब नफरत वालों का षड्यंत्र है। सारे षड्यंत्र धराशाई होंगे।