Bihar Politics News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए छाता लेकर चले डीएसपी, भाजपा सांसद मोदी ने कहा- ...जब सीएम थे तब आईएएस थूकदान उठाया करते थे, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2023 16:00 IST2023-08-22T15:38:13+5:302023-08-22T16:00:50+5:30
Bihar Politics News: लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है। अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गए, ताकि लालू का छाता उठा सकें।

photo-lokmat
पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार में दौरा कर रहे हैं। अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।
लालू जब मुख्यमंत्री थे तब आई एस अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं । नीतीश जी का यही सुशासन है ? नीतीश जी ऐसे एस डी पी ओ पर कार्यवाई करने की हिम्मत दिखायेंगे ? @abp,@ANI, @news18bihar,@aajtak, &@zeebihar… pic.twitter.com/ZBJkJu1IDQ
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 22, 2023
लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है। अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गए, ताकि लालू का छाता उठा सकें। इनके ससुर का नाम सुभाष यादव है, जो बड़े बालू ठेकेदार हैं इतनी पढ़ाई-लिखाई करके ये लालू का चेहरा साफ कर रहे लालू चारा घोटाले के सजायाफ्ता अपराधी हैं।
लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) August 22, 2023
अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गये ताकि लालू का छाता उठा सकें
इनके ससुर का नाम सुभाष यादव है जो बड़े बालू ठेकेदार हैं
इतनी पढ़ाई-लिखाई करके ये लालू का चेहरा साफ कर रहे
लालू चारा घोटाले के सजायाफ्ता अपराधी हैं pic.twitter.com/D2RyQbNv7m
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने हमला किया है। मोदी ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो ग़नीमत है कि DSP साहब लालू के लिए छाता उठाकर चल रहे। मोदी ने DSP पर कार्रवाई की माँग की है।
“लालू यादव को JDU ने पंजीकृत अपराधी कहा था, अब वही राजा बनकर घूम रहे और DSP छाता लेकर घूम रहा है”- सम्राट चौधरी, बिहार BJP अध्यक्ष pic.twitter.com/AgN7y4Jacn
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) August 22, 2023
बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव को JDU ने पंजीकृत अपराधी कहा था, अब वही राजा बनकर घूम रहे और DSP छाता लेकर घूम रहा है। लोग राबड़ी देवी को अनपढ़ और अंगूठाछाप कह कर मजाक उड़ाते हैं। लेकिन आख़िर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री क्यों नहीं पढ़ पाईं, सुनिए कारण।
लोग राबड़ी देवी को अनपढ़ और अंगूठाछाप कह कर मजाक उड़ाते हैं. लेकिन आख़िर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री क्यों नहीं पढ़ पाईं, सुनिए कारण… pic.twitter.com/hI01xfg18z
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) August 22, 2023
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में अपने पैतृक गांव फुलवरिया का दौरा किया। अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ, प्रसाद ने गोपालगंज के मरछिया चौक पर अपनी मां मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
किडनी प्रतिरोपण के बाद राजद प्रमुख ने पहली बार अपने पैतृक गांव का दौरा किया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे आज दिन में थावे इलाके में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर भी जाएंगे। दोनों सोमवार को राज्य की राजधानी पटना से लगभग 100 किमी दूर गोपालगंज पहुंचे थे।
गोपालगंज में संवाददाताओं से बात करते हुए, प्रसाद ने कहा था कि वह मंगलवार तक अपने पैतृक जिले में रहेंगे, जिस दौरान वह पिछले साल हुई सर्जरी के बाद प्रार्थना करने एक स्थानीय मंदिर जाने वाले हैं। प्रसाद ने कहा था, "मैं लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए भी प्रार्थना करूंगा। मैं अपनी खातिर नहीं, बल्कि अपने देश के लोगों के लिए सफलता की कामना करूंगा।"
राजद प्रमुख ने सोमवार को दावा किया था कि अगले साल लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सफाया तय है, पर उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ की ओर से मोदी को चुनौती पेश करने वाला ‘‘चेहरा’’ कौन होगा, इस बारे में सवालों को टाल दिया था। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में राजद भी शामिल है।