Bihar Politics News: बिहार में तो सीएम नीतीश की बात कोई सुनता नहीं, बनारस में रैली कर के क्या कर लेंगे, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2023 10:18 IST2023-12-11T10:18:06+5:302023-12-11T10:18:59+5:30

Bihar Politics News: पटना पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया हो वो सोचते हैं कि दूसरे राज्य की जनता उनको सुनना चाहेगी।

Bihar Politics News Chirag Paswan taunted the Chief Minister nitish kumar No one listens to CM Nitish in Bihar, what will he do by holding a rally in Banaras | Bihar Politics News: बिहार में तो सीएम नीतीश की बात कोई सुनता नहीं, बनारस में रैली कर के क्या कर लेंगे, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा

photo-ani

Highlights बिहार में तो उनकी बात कोई सुनता नहीं है, अब बनारस में रैली कर के क्या कर लेंगे।चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि वे बनारस क्या लेकर लोगों के बीच जाएंगे?बनारस के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री ने क्या काम किया है?

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करने को लेकर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में तो उनकी बात कोई सुनता नहीं है, अब बनारस में रैली कर के क्या कर लेंगे।

पटना पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया हो वो सोचते हैं कि दूसरे राज्य की जनता उनको सुनना चाहेगी। बता दें कि नीतीश कुमार आगामी 24 दिसंबर को वाराणसी में अपनी पहली जनसभा करेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि वे बनारस क्या लेकर लोगों के बीच जाएंगे?

बिहार और वाराणसी में काफी कम दूरी है। बनारस के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री ने क्या काम किया है? उन्होंने कहा कि वे बनारस को जाकर देख लें सिर्फ इसलिए नहीं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है बल्कि जिस तरीके से उस क्षेत्र का विकास हुआ है।

काशी विश्वनाथ मंदिर का जिस तरीके से विकास हुआ है क्या बिहार में उस तरह से किसी भी मंदिर का विकास हो सका है? नीतीश कुमार बनारस जाएंगे तो बिहार का कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे, इसे वे बताएं। क्या बनारस के लोगों को ये बताएंगे कि वे उसी प्रदेश से आए हैं जहां आए दिन हत्याएं होती रहती हैं या ये बताएंगे कि बिहार के लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने को विवश हैं।

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार यूपी के लोगों को क्या बताएंगे कि बिहार में शराबबंदी तो है, लेकिन खुलेआम शराब बेची जाती है। प्रधानमंत्री के गढ़ में जाकर चुनौती देने के लिए उनके पास शब्द भी तो होने चाहिए। पीएम मोदी जब प्रधानमंत्री बनने के लिए निकले थे तब देश के सामने गुजरात मॉडल लेकर आए थे। नीतीश कुमार बताएं कि उनके पास कौन सा मॉडल है, जिसे लेकर वे जनता के बीच जाएंगे। दूसरे राज्यों में जाकर अपनी बेइज्जती कराना ठीक नहीं है।

Web Title: Bihar Politics News Chirag Paswan taunted the Chief Minister nitish kumar No one listens to CM Nitish in Bihar, what will he do by holding a rally in Banaras

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे