Bihar News: महिला एंकर का सीएम नीतीश ने किया अभिनंदन, कंधे पर हाथ रखा!, भाजपा महिला विधायकों ने कहा-शर्मसार करने वाला
By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2023 17:11 IST2023-12-23T17:10:50+5:302023-12-23T17:11:48+5:30
Bihar News: भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की एक महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

file photo
Bihar News: पटना में दो दिन पहले एक एक सरकारी कार्यक्रम में महिला उद्ग्घोशिका के करीब जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनका अभिनंदन करना और उनके कंधे पर हाथ रखने की घटना को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने तीखा हमला बोला है।
पटना स्थित भाजपा कार्यालय में महिला विधायकों ने आज साझा प्रेस कांफ्रेंस मुख्यमंत्री के इस हरकत को शर्मनाक करार देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों के अभिभावक हैं। लेकिन पिछले कुछ महीने से जिस तरह से उनका व्यवहार महिलाओं के प्रति रहा है, वह शर्मसार करने वाला है।
बिहार के नीतीश कुमार ने मंच पर कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही महिला का ही अभिनंदन कर दिया। सीएम नीतीश आज पटना में पशु संसाधन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देखिए कैसे किया नीतीश ने महिला का अभिनंदन... #NitishKumar#BiharNews#NBTBiharpic.twitter.com/me5r4X7Dai
— NBT Bihar (@NBTBihar) December 22, 2023
उन्होंने कहा कि पहले वह सदन में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हैं और दो दिन पहले उन्होंने महिला उद्गघोषिका के करीब जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा, वह कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है। सार्वजनिक मंच पर एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी हरकतें करने से देश में बिहार की छवि धूमिल हुई है।
रेणु देवी ने कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय काम किया है। लेकिन, हाल के कुछ महीने में वह जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं, वह उनकी दिमागी स्थिति को दर्शाता है। कहीं न कहीं राजद के साथ काम करने का दबाव उनको परेशान कर रहा है, जो इस तरह से बाहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यौन कुंठाओं से ग्रसित होकर बेहद अभद्र हरकतें कर रहे हैं। इससे बिहार शर्मसार हो रहा है।
नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं और उनका इलाज कराना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ महिला उद्घोषिका को स्पर्श किया बल्कि उनके चेहरे के पास जाकर अभद्र तरीके से बातें कहीं। वैसा कतई नहीं होना चाहिये।
वहीं, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की एक महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आदिवासी तबके से आने वाली एक महिला विधायक को नीतीश कुमार ने कहा था कि आप बहुत सुंदर हैं। उस समय भी नीतीश कुमार की टिप्पणी पर एतराज जताया गया था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस संवैधानिक पद पर वह बैठे हुए हैं, उसकी मर्यादा बनाये रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। किसी भी महिला के बिना इजाजत छूना गलत माना जाता है। यह बातें बचपन से ही सिखाई जाती है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान करते हैं तो वह माफी मांगे और महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।