बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली!, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर नीरज कुमार का हमला, कहा- जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 15:17 IST2023-08-28T15:16:37+5:302023-08-28T15:17:43+5:30

नीरज कुमार ने कहा कि देश की आजादी में शामिल हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान किया है। सम्राट चौधरी को शर्म और लज्जा आनी चाहिए कि वह ऐसे बयान देते हैं।

Bihar got real independence after 1977 movement Neeraj Kumar attack on BJP state president Samrat Chaudhary's statement said- responsibility given fake degree holder | बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली!, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर नीरज कुमार का हमला, कहा- जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी

file photo

Highlightsभाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है।केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के मौजूदगी में इस तरह की बातें कही जा रही है। भाजपा को स्वतंत्रता आंदोलन से ज्यादा लगाव नहीं रहा है।

पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले जदयू और भाजपा के बीच सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विवादित बयान जदयू के विधान पार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है।

नीरज कुमार ने कहा है कि देश 1947 को आजाद हुआ, लेकिन सम्राट चौधरी का मानना है कि 1977 को आजादी मिली। नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी में शामिल हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म और लज्जा आनी चाहिए कि वह ऐसे बयान देते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के मौजूदगी में इस तरह की बातें कही जा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उम्मीद रखता हूं कि वह इस पर जरूर कोई कार्रवाई करेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी अगर कार्रवाई नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि यह भाजपा का यह बयान होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को स्वतंत्रता आंदोलन से ज्यादा लगाव नहीं रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के पास ज्ञान का अभाव है, फर्जी डिग्री लेकर अपने आप को ज्ञानी बताते हैं। क्या वजह है कि 1947 को जब भारत को आजादी मिली तो भाजपा के लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। आप यह नाटक क्यों कर रहे हैं देश के अंदर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का?

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के विद्यापति भवन में कहा था कि मेरे मायने में तो बिहार को आजादी 1977 से मिली है। 1947 में अंग्रेजों से देश को आजादी तो जरूर मिली। हालांकि बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली।

Web Title: Bihar got real independence after 1977 movement Neeraj Kumar attack on BJP state president Samrat Chaudhary's statement said- responsibility given fake degree holder

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे