केजरीवाल की नाराजगी पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी, कहा-भाजपा की हवा निकाल देंगे, विपक्ष एकजुट हो गया...
By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2023 15:29 IST2023-06-24T15:28:48+5:302023-06-24T15:29:56+5:30
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में “कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के नेताओं” ने “फासीवादी ताकतों” को हराने का संकल्प किया।

file photo
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो गए। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। कहा जा रहा है कि वे दिल्ली से विदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली रवानगी से पूर्व तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बातें की और विरोधियों पर तीखे तंज कसे।
वहीं अरविंद केजरीवाल की नाराजगी पर उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष एकजुट है और विरोधियों की हवा निकाल देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की ऐतिहासिक बैठक हुई है। बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। बिहार की धरती पर बड़े- बड़े लोगों ने आंदोलन किए हैं।
साथ ही आंदोलन के जरिए बड़े परिवर्तन हुए हैं। बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो करके भाजपा के खिलाफ आने की बात कही है। यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं।
#WATCH | ..." Leaders from Kashmir to Kanyakumari were present in the opposition meet. We have decided to stay united against the fascist forces...we have united as per the demand of people...this is the election of people...no one is upset & meeting was fruitful": Bihar Dy CM… pic.twitter.com/OtVAJnFvvV
— ANI (@ANI) June 24, 2023
उन्होंने कहा कि अब देश की जनता मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है। लेकिन इस बार का लोकसभा का चुनाव नेता नहीं जनता का चुनाव है। यह कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा। तेजस्वी ने कहा कि सभी नेता गोलबंद हैं।
अरविंद केजरीवाल की नाराजगी पर उन्होंने पुन: दोहराया कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सारी बातें हो चुकी है। किसी को कुछ कहना नहीं है, बहुत ही अच्छी बैठक हुई है। अगली बैठक शिमला में होगी, जहां आगे की रणनीतियां बनेंगी। वहीं, अमित शाह के फोटो सेशन वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग यही काम करते हैं। हमलोग जनहित में एकजुट हुए हैं।