हमारी बातों को भी प्रचारित करिए, अगर हमलोग केंद्र में आएंगे तो आपका सम्मान बढ़ेगा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2023 18:53 IST2023-06-12T18:52:19+5:302023-06-12T18:53:09+5:30

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar told reporters Publicize our words as well if we come to the center then your respect will increase | हमारी बातों को भी प्रचारित करिए, अगर हमलोग केंद्र में आएंगे तो आपका सम्मान बढ़ेगा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा...

विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकि शिक्षा विभाग होना चाहिए।

Highlightsलोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा। 37 इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन नर्माण हो चुका है, बक्सर में देरी है। विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकि शिक्षा विभाग होना चाहिए।

ang="hi-IN">पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर कडी मेहनत कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें मीडिया के द्वारा किसी ना किसी मुद्दे पर कटघरे में खड़ा कर दिया जा रहा है। ऐसे में विपक्षी एकता को लेकर मीडिया में चल रही खबरों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़े परेशान दिखे।

आज एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को प्रलोभन देने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारी बातों को भी प्रचारित करिए। अगर हमलोग केंद्र में आयेंगे तो आपका सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग और आगे बढ़िएगा, खूब तरक्की करिएगा। हमलोग अपने हित में नहीं बल्कि लोगों के हित में काम किए हैं।

आज केंद्र में जो है वो लोगों के लिए नहीं अपने हित में काम किए हैं। हम पत्रकार मित्रों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं। आपलोग मोबाइल पर लिख दीजिए कि क्या काम हुआ है। हम आप लोगों के पक्ष में हैं। हमलोग कोशिश कर रहे हैं। सभी दलों को एकजुट करने के चक्कर में हैं, अगर हो जायेगा और ये लोग(भाजपा) चले जायेंगे तो आपका सम्मान और बढ़ेगा, खूब आगे बढ़िएगा।

काम तो होगा ही। नीतीश कुमार आज विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलोगों ने तय किया कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।

37 इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन नर्माण हो चुका है, बक्सर में देरी है। हम चाहते हैं कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदले। अब विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकि शिक्षा विभाग होना चाहिए। बहुत जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर नाम बदलेंगे। सीएम नीतीश ने विभाग के मंत्री से कहा कि आप जल्दी से प्रस्ताव भेजिए, हम नाम बदलेंगे।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar told reporters Publicize our words as well if we come to the center then your respect will increase

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे