सीएम नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2023 17:54 IST2023-08-03T17:53:26+5:302023-08-03T17:54:47+5:30

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और राजद भी चाह रही है नीतीश कुमार बिहार से चले जाएं ताकि बिहार में भाजपा और राजद की आमने सामने की लड़ाई हो सके और नीतीश कुमार से मुक्ति मिल सके।

bihar BJP leader Vijay Sinha took a jibe at the possibility of CM Nitish Kumar contesting from Phulpur | सीएम नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कसा तंज

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

पटना:  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 26 दलों के विपक्षी गठबंधन को भ्रमित करने की योजना का यह हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि राजद के लोग बहुत खुश हैं कि नीतीश कुमार से मुक्ति मिले। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जमानत पर जेल से बाहर आकर बिहार में खेल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों की वजह से बेल पर हैं और बेल में वह जो खेल कर रहे हैं वह जो तमाशा कर रहे हैं।

उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य की चिंता नहीं है। वह अपने पुत्र की चिंता में लगे हैं कि हमारे पुत्र को तो जनादेश मिलेगा नहीं तो कम से कम कुछ भी करके अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार को कन्वेनर बनवा दें ताकि आसानी से अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना सके। लालू-नीतीश को ठग बताते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि यह दोनों महाठग एक दूसरे को ठगने में लगे हुए हैं। कौन से ठग किस ठग को सबसे पहले ठग देता है यह सितंबर तक पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और राजद भी चाह रही है नीतीश कुमार बिहार से चले जाएं ताकि बिहार में भाजपा और राजद की आमने सामने की लड़ाई हो सके और नीतीश कुमार से मुक्ति मिल सके। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ लालू यादव द्वारा दिए गए बयान कि विदेश में ही रह जाएं, पर पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव एक भ्रष्टाचारी हैं जो अपने कारनामों से बिहार को शर्मसार किया है।

जिस व्यक्ति के फुहर भाषा और राजनीति सफरनामा हिंसा, जातीय उन्माद संहार कराया हत्या अपहरण लूट का उद्योग चलाया। उसके किसी भी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इमानदारी और अपने चरित्र देश विदेश में सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।

यह उनका अपमान कर रहे हैं। बिहार में लालू यादव के नाम बच्चा- बच्चा गाली के बिना नहीं लेता है। लालू यादव ने बिहार के प्रतिभा को नष्ट कर दिया है। उनके कारण लोग पलयालन के लिए विवश हुए। बिहार की जनता इन दोनों भाईयों से उब चुके हैं।

Web Title: bihar BJP leader Vijay Sinha took a jibe at the possibility of CM Nitish Kumar contesting from Phulpur

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे