महाराष्ट्र की रहने वाली 45 साल की महिला 25 साल के तौकीर से शादी करने पहुंची सीतामढ़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2023 16:46 IST2023-06-26T16:44:27+5:302023-06-26T16:46:14+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तौकीर को अपना शौहर मानते हुए उसके साथ रहना चाहती है। महिला ने दावा किया है कि तौकीर और वह एक साल से साथ रह रहे हैं, तौकीर उसका पति है।

A 45-year-old woman from Maharashtra reached Sitamarhi to marry 25-year-old Tauqeer. | महाराष्ट्र की रहने वाली 45 साल की महिला 25 साल के तौकीर से शादी करने पहुंची सीतामढ़ी

महाराष्ट्र की रहने वाली 45 साल की महिला 25 साल के तौकीर से शादी करने पहुंची सीतामढ़ी

Highlightsप्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तौकीर को अपना शौहर मानते हुए उसके साथ रहना चाहती हैमहिला ने दावा किया है कि तौकीर और वह एक साल से साथ रह रहे हैं, तौकीर उसका पति हैमहिला महाराष्ट्र के पुणे में नर्सिंग होम में काम करती है

पटना: महाराष्ट्र की रहने वाली एक 45 साल की महिला को अपने बेटे की उम्र से प्यार हो गया। महिला प्यार पाने के लिए बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाने के जनार बेदौल गांव चली आई है, जहां वह 25 साल के तौकीर से से शादी करना चाहती है। इसके चलते तौकीर के गांव में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। महिला का नाम शिव है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तौकीर को अपना शौहर मानते हुए उसके साथ रहना चाहती है। महिला ने दावा किया है कि तौकीर और वह एक साल से साथ रह रहे हैं, तौकीर उसका पति है। वह महाराष्ट्र के पुणे में नर्सिंग होम में काम करती है। उसने बताया कि तौकीर का उसने नशे का शिकार था। जिसका नशा छुडाने में उसने बड़ी मेहनत की और इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। 

वहीं तौकीर का कहना है कि महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। अब वह इस रिश्ते को नहीं मानता है। महिला उसके गांव में बीते 5 दिन से है। इस मामले में पुलिस भी परेशान है कि आखिर क्या किया जाए। उधर गांव में प्रतिदिन मेले जैसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में पुलिस को भी वहां कैंप करना पड़ रहा है।

Web Title: A 45-year-old woman from Maharashtra reached Sitamarhi to marry 25-year-old Tauqeer.

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे