VIDEO: राखी सावंत का भोजपुरी गाना 'लगा नवरत्तन तेल' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 15:05 IST2020-08-26T15:05:05+5:302020-08-26T15:05:05+5:30

फिल्म 'सबसे बड़ा चैंपियन' की बात करें तो इस फिल्म के सभी गाने हिट थे, लेकिन 'लगा नवरत्तन तेल' इन गानों में सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था।

rakhi sawant best item dance video on bhojpuri song navratan tel goes viral | VIDEO: राखी सावंत का भोजपुरी गाना 'लगा नवरत्तन तेल' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, बार-बार देख रहे फैंस

राखी सावंत ने किया है जबरदस्त डांस। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsवीडियो में राखी सावंत के साथ राजू सिंह माही का जबदस्त डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को अपनी आवाज अनुज तिवारी और अलका झा ने दी है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा चैंपियन' का आइटम सॉन्ग हैं।

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत कोई न कोई बहाना खोज ही लेती है जिसे वह सोशल मीडिया के चर्चा में रहे। इन दिनों वह कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। और भगवान को याद कर रही है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वह भगवान से माफी मांगने के लिए सबसे आग्रह कर रही हैं। राखी सावंत खुद को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती।

वहीं इन दिनों राखी का एक भोजपुरी गाना भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत का नया भोजपुरी गाना 'लगा नवरत्तन तेल' यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा चैंपियन' का आइटम सॉन्ग हैं। इस गाने में राखी सावंत ने गजब का डांस किया है। फिल्म रिलीज होने के इतने दिनों के बाद भी यह गाना लोग को खूब देख रहे हैं।  

राखी सावंत ने किया है जबरदस्त डांस

वीडियो में राखी सावंत के साथ राजू सिंह माही का जबदस्त डांस देखने को मिल रहा है। इसे हाल में यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया था। इस गाने को अपनी आवाज अनुज तिवारी और अलका झा ने दी है। वहीं इसे संगीत अनुज तिवारी ने दिया है। गाने के बोल कुछ ऐसे हैं कि फैंस इसे बार-बार सुनने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों उनका एक और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 

अक्सर वायरल होते रहते हैं खेसारी लाल यादव के सॉन्ग

फिल्म 'राजा जी' का गाना 'मलगजरी रे' को लोग जमकर देख रहे हैं। प्रियंका सिंह के साथ इस गाने में खेसारी बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रियंका सिंह के साथ भी खेसारी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते रहे हैं। अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इसे देख रहे हैं। 

Web Title: rakhi sawant best item dance video on bhojpuri song navratan tel goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे