VIDEO: पवन सिंह का दर्दभरा गाना हुआ वायरल, वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 13:16 IST2021-06-04T13:12:18+5:302021-06-04T13:16:42+5:30
30 मई को पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Pawan Singh Official पर एक गाना रिलीज किया जिसके बोल हैं- ओढ़नी के कोर।

VIDEO: पवन सिंह का दर्दभरा गाना हुआ वायरल, वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज
भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह का कोई भी गाना यू-ट्यूब पर आते ही वायरल हो जाता है। यू-ट्यूबू पर पवन सिंह के कई गाने हैं जिनकी व्यूज करोड़ों से उपर की है। वहीं उनके नए रिलीज गानों की बात करें तो कुछ ही घंटों में उनके व्यूज मिलियन में पहुंच जाती है। इस बीच पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
30 मई को पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Pawan Singh Official पर एक गाना रिलीज किया जिसके बोल हैं- ओढ़नी के कोर। हाई क्वालिटी में रिलीज इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। पवन सिंह का यह सैड सॉन्ग है। जिसमें उनके साथ कोमल सिंह (Komal Singh) सिंह नजर आ रही हैं।
4 मिलियन के पार पहुंचा व्यूज
बता दें, इस गाने को अबतक 4,706,618 बार देखा जा चुका है। इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की दर्दभरी कहानी को दर्शाया गया है। इसमें पवन सिंह एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है। गाने में पवन सिंह अपने प्यार की शादी (Pyar Ki Sadi) होने पर काफी इमोशनल होते और अपने आंसू छुपाते नजर आ रहे हैं।