VIDEO: नीलम गिरी ने सोशस मीडिया पर मचाया धमाल, भोजपुरी गाने 'कमर लपकउआ' पर अंकुश राजा संग किया जोरदार डांस
By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 16:37 IST2021-07-10T16:22:06+5:302021-07-10T16:37:10+5:30
नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कमर लपकउआ के सिंगर अंकुश राज संग ठुमके लगा रही हैं। गाने से इतर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

VIDEO: नीलम गिरी ने सोशस मीडिया पर मचाया धमाल, भोजपुरी गाने 'कमर लपकउआ' पर अंकुश राजा संग किया जोरदार डांस
Bhojpuri gana:भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी (Neelam Giri) इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। एक के बाद एक रिलीज हुए उनके भोजपुरी गानों को देख उनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। हाल ही में वह भोजपुरी सिंगर अंकुश राज (Ankush Raja) के गाने कमर लपकउआ (Bhojpuri song Kamar lapkua) में नजर आई हैं। अंकुश राज और नीलम गिरी (neelam giri) का ये वीडियो सॉन्ग 'कमर लपकउआ' 6 जुलाई को रिलीज किया था, जो आते ही यूटयूब पर धमाल मचा रहा है।
उधर, नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कमर लपकउआ (नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कमर लपकउआ के सिंगर अंकुश राज संग ठुमके लगा रही हैं। गाने से इतर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। के सिंगर अंकुश राज संग ठुमके लगा रही हैं। गाने से इतर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अंकुश राज और पल्लवी गिरी संग नीलम गिरी ने जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग लाइक्स के साथ इसपर कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-
बता दें, कमर लपकउआ गाने में अंकुश राज संग ट्रेंडिंग फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। शिल्पी राज इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनके हाल में रिलीज हुए गाने- सईयां डोले, चित बदली खियाके और कलकतिया खूब हिट हुआ है। इस गाने की बात करें तो रिलीज होते ही इस गाने को 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस धमाकेदार भोजपुरी गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
खबर लिखे जाने तक इसे 2,700,170 बार देखा जा चुका था। इसके संगीतकार छोटु रावत हैं। गाने के गीतकार बोस रामपुरी और निर्देशक रवि पंडित हैं।