खेसारी लाल और काजल राघवानी की फिल्म नागदेव के इस गाने ने मचाई धूम, लाखों में पहुंच गए व्यूज

By मेघना वर्मा | Updated: December 7, 2018 15:25 IST2018-12-07T15:25:13+5:302018-12-07T15:25:13+5:30

यू-ट्यूब पर अब तक इस गाने को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है।

khesari lal yadav and kajal raghwani new film naagdev's new bhojpuri song gone viral | खेसारी लाल और काजल राघवानी की फिल्म नागदेव के इस गाने ने मचाई धूम, लाखों में पहुंच गए व्यूज

खेसारी लाल और काजल राघवानी की फिल्म नागदेव के इस गाने ने मचाई धूम, लाखों में पहुंच गए व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म नागदेव का का गाना इस समय यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ का गाना सनम एक दूजे के बिना लोगों को खूभ भा रहा है। इस गाने में दोनों एक्टर्स ने नाग-नागिन का किरदार निभाया है। गाने के लिरिक्स और म्युजिक दोनों ही अच्छा है जो लोगों की जुबान पर भी चढ़ जाए। 

जोड़ी है कमाल की

यू-ट्यूब पर अब तक इस गाने को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है। इस गाने के सिंगर खुद खेसारी लाल और प्रियंका सिंह हैं। लिरिक्स की बात करें तो लिखा है आजाद सिंह ने लिखा है। नागदेव का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। भोजपुरी फिल्म देव पांडेय ने डायरेक्ट की है। 

इससे पहले दिखे संघर्ष में 

फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है। चार मिनट और 43 सेकेंड के इस ट्रेलर में कहानी की बात करें तो समझ आता है कि काजल राघवानी को नाग से प्यार हो जाता है। जिसके बाद कई सारी दिक्कतें भी झेलनी पड़ती है। इस फिल्म में खेसारी लाला यादव और काजल के साथ आकांक्षा अवस्थी, संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, विवेक सिंह, दीपिका त्रिपाठी लीड रोल में है। काजल और खेसारी की ये जोड़ी इससे पहले संघर्ष फिल्म में नजर आई थी।  

Web Title: khesari lal yadav and kajal raghwani new film naagdev's new bhojpuri song gone viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे