लागेलू होरहा के चना: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना वायरल, 6 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके हैं फैंस

By अमित कुमार | Published: August 25, 2020 12:55 PM2020-08-25T12:55:45+5:302020-08-25T12:55:45+5:30

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रही हैं।

Khesari Lal and Kajal Raghwani Lagelu Horha Ke Chana Bhojpuri Song goes viral | लागेलू होरहा के चना: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना वायरल, 6 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके हैं फैंस

सुपरहिट है काजल-खेसारी की जोड़ी। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsरोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'लागेलू होरहा के चना' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कैमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'लागेलू होरहा के चना' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म 'कुली नंबर वन' के इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कैमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। 

फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हैं खेसारी लाल यादव

इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। 

सुपरहिट है काजल-खेसारी की जोड़ी

इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है। भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इससे पहले खेसारी का गाना 'सजी ना सेज' भी रिलीज होते ही लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था।

Web Title: Khesari Lal and Kajal Raghwani Lagelu Horha Ke Chana Bhojpuri Song goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे