Viral Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली के 'कांवर के पावर' ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: July 14, 2020 20:37 IST2020-07-14T20:26:42+5:302020-07-14T20:37:41+5:30

आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ ने एक साथ मिलकर कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस से भी भरपूर प्यार मिलता रहा है।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Aamrapali Dubey Bhojpuri Song Kanwar Ke Power Viral | Viral Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली के 'कांवर के पावर' ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

गाने के एक सीन के दौरान आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights'कांवर के पावर' नामक इस गीत में इन दोनों ने शिव और पार्वती का किरदार निभाया है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से भक्त कांवर यात्र नहीं कर पा रहे हैं। आम्रपाली दुबे  और दिनेशलाल यादव निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक हैं।

सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के मौके पर भोलेनाथ के भक्त कांवर लेकर बाबा के दर्शन को जाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से भक्त कांवर यात्र नहीं कर पा रहे हैं। कांवरियों के लिए हर सा सावन के महीने में कई गाने रिलीज किए जाते हैं। इन गानों के दम पर भोलेनाथ को याद करते हुए भक्त कई किलोमीटर तक पैदल चलने का हौसला अपने अंदर भरते रहे हैं। 

इस साल भले ही  कांवर यात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा हो, लेकिन भोले बाबा के भक्तों के लिए सावन में कई गानों को रिलीज किया गया है। मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना लोगों को खासा पसंद आ रहा है। हालांकि, यह गाना 4 साल पुराना है, लेकिन सावन के कारण लोग इसे इन दिनों खूब सुन रहे हैं। 'कांवर के पावर' नामक इस गीत में इन दोनों ने शिव और पार्वती का किरदार निभाया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

फैंस के बीच पॉपुलर है आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी

आम्रपाली दुबे  और दिनेशलाल यादव निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों को साथ देखने वाले फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शानदार रही है, यही वजह है कि फैंस इन्हें देखने का इंतजार बेसब्री के साथ करते हैं।

यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा 'नशे में चढ़ल बा' 

इससे पहले आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हुआ था। इस गाने ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया। 'नशे में चढ़ल बा' यू-ट्यूब पर अक्सर ट्रेंड करता रहता है और लोग उसे खूब देख भी रहे हैं। ये गाना सुपहिट भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी-2' का है। इस फिल्म के सभी गानों को फैंस ने पसंद किया था, लेकिन ये गाना बाकी गीतों से हर मामले में बेहतर है।

Web Title: Dinesh Lal Yadav Nirahua Aamrapali Dubey Bhojpuri Song Kanwar Ke Power Viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे