VIDEO: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फिलहाल 2 पर किया लिप सिंक तो बोले बी प्राक- मेरा भी फलनवा गाना फेवरेट है

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2021 10:21 IST2021-07-16T10:04:50+5:302021-07-16T10:21:18+5:30

इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने फिलहाल 2 के सिंगर बी प्राक को भी टैग किया है। अब बी प्राक ने एक्ट्रेस की इस कोशिश पर काफी तारीफ की है। इसके साथ ही बी प्राक ने अपना फेवरेट भोजपुरी गाना बताया है जिसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है।

Bhojpuri Akshara Singh lip sync on filhaal2 to say B Praak favorite bhojpuri song is Falnawa ka beta sapnawa | VIDEO: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फिलहाल 2 पर किया लिप सिंक तो बोले बी प्राक- मेरा भी फलनवा गाना फेवरेट है

VIDEO: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फिलहाल 2 पर किया लिप सिंक तो बोले बी प्राक- मेरा भी फलनवा गाना फेवरेट है

Highlightsबी प्राक के गाने पर अक्षरा सिंह ने किया लिप सिंकफिलहाल 2 गाने पर अक्षरा सिंह के लिप सिंक पर बी प्राक ने किया कमेंटबताया भोजपुरी का कौन सा है उनका फेवरेट सॉन्ग

इन दिनों इंटरनेट पर अक्षय कुमार का फिलहाल 2 सॉन्ग छाया हुआ है। इसका पहला वर्जन भी काफी हिट हुआ था। उस गाने को यूट्यूब पर 1 अरब से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है जो अपने आप में एक उपलब्धि है। दोनों ही वर्जन के गानों पर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर स्टार तक लिप सिंक करते नजर आए। इस बीच भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का फिलहाल 2 पर लिप सिंक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिलहाल 2 पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर अक्षरा सिंह के अंदाज-ए-बयां की यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि ये मेरा पसंदीदा गाना और आपका?

इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने फिलहाल 2 के सिंगर बी प्राक को भी टैग किया है। अब बी प्राक ने एक्ट्रेस की इस कोशिश पर काफी तारीफ की है। इसके साथ ही बी प्राक ने अपना फेवरेट भोजपुरी गाना बताया है जिसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है। बी प्राक ने कमेंट में कहा है कि मेरा फलनवा भी फेवरेट है बहुत ज्यादा। आपका बहुत शुक्रिया। 

मालूम हो कि अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'फलनवा का बेटा' मार्च में रिलीज हुआ था। इस गाने को अबतक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था और सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर किया था। वहीं फिलहाल 2 की बात करें तो इस अबतक 19 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में अक्षय कुमार के साथ नुपुर सेनन ने एक्ट किया था।

Web Title: Bhojpuri Akshara Singh lip sync on filhaal2 to say B Praak favorite bhojpuri song is Falnawa ka beta sapnawa

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे