वीडियो बना रहे निरहुआ पर नाराज हुईं आम्रपाली दुबे, कहा- मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना
By विवेक कुमार | Updated: September 19, 2018 13:49 IST2018-09-19T13:47:26+5:302018-09-19T13:49:12+5:30
निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं।

वीडियो बना रहे निरहुआ पर नाराज हुईं आम्रपाली दुबे, कहा- मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना
मुंबई, 19 सितम्बर: भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों जिस भी किसी फिल्म या गाने में साथ आते हैं वो सुपरहिट हो जाता है। वहीं दोनों की जोड़ी अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहती है। हाल ही में दोनों का एक फनी वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में निरहुआ मोबाइल पर एक वीडियो बना रहे हैं और आम्रपाली उनसे पूछती हैं कि आप क्या कर रहे है। इस पर निरहुआ कहते हैं कि मैं मोबाइल चला रहा हूं। जिसके बाद आम्रपाली कहती हैं कि मोबाइल हटा लो वरना समझ लेना। जिसके बाद फिर निरहुआ पूछते हैं आप क्या छील रही हैं तो आम्रपाली कहती हैं कि कटहल।।।आपको भी छीलना है क्या।
View this post on Instagram
बता दें कि निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं।
इसके अलावा ये दोनों जय वीरू, वीर योद्धा महाबली, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका और निरहुआ चलल ससुराल 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वैसे अभी हाल ही में निरहुआ की फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए जबरदस्त कमाई की थी।