पिया की याद में बेड पर चढ़कर नाचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2018 11:48 IST2018-10-21T11:48:28+5:302018-10-21T11:48:28+5:30

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह अपने अभिनय के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

amrapali dubey akshara singh video viral bhojpuri on social media | पिया की याद में बेड पर चढ़कर नाचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

पिया की याद में बेड पर चढ़कर नाचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह अपने अभिनय के जरिए  फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ये भोजपुरी की वो स्टार हैं जो जिस भी फिल्म में काम करती हैं वो पर्दे पर धमाल मचाती है। 

वहीं, आम्रपाली दुबे को भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन के नाम से भी पहचाना जाता है तो वहीं अक्षरा सिंह को सिंसिंग के लिए कई बार सराहा गया है।  ऐसे में अगर यह जोड़ी एक साथ दिख जाए तो भोजपुरी फैन्स के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी। हांलाकि इन दिनों दोनों कि कोई फिल्म तो पर्दे पर नहीं आ रही फिर भी ये  जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई है। दरअसल एक वीडियो आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। 

अपलोड होने के कुछ ही मिनटों में यह बेहद वायरल हो गया। इसे अभी तक 24 हजार से ज्यादा बार तक देखा जा चुका है। वीडियो में दोनों सलमान खान ,प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी के गाने पिया पिया पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियां बेड पर खड़ी हो कर डांस करती हुई वीडियो में नजर आ रही हैं। फैंस को एक बार फिर से दोनों का ये अनोखा और खास अंदाज खासा पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

गौरबतल है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल आम्रपाली और अक्षरा को फैंस एक साथ पसंद कर रहे हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती है इस बात को फैंस पहले से ही जानते हैं लेकिन इस वीडियो से और साफ हो गया कि दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है।

Web Title: amrapali dubey akshara singh video viral bhojpuri on social media

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे