अमिताभ बच्चन से अजय देवगन तक, इन 5 सुपरस्टार्स ने किया भोजपुरी फिल्मों में काम
By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2019 16:52 IST2019-02-21T16:52:13+5:302019-02-21T16:52:13+5:30
हम हई खलनायक फिल्म में बॉलीवुड के 'हीरो' और 'राम' यानी जैकी श्रॉफ ने एक्टिंग की है। फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी दिखाई दिए थे।

अमिताभ बच्चन से अजय देवगन तक, इन 5 सुपरस्टार्स ने किया भोजपुरी फिल्मों में काम
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस इंडस्ट्री में ना सिर्फ अलग पहचान है बल्कि इसके सुपरस्टार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार जितने ही पॉपुलर हैं। मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार ने भी भोजपुरी फिल्मों में अपने हाथ आजमाएं हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सिंघम अजय देवगन तक ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया। आइए आपको बताते हैं उन सुपरस्टार और उनकी की हुई भोजपुरी फिल्मों में।
1. अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भोजपुरी फिल्म में काम किया है। फिल्म का नाम था गंगा देवी। खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों ही स्टार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के साथ गंगा, गंगोत्री जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
2. जैकी श्रॉफ
हम हई खलनायक फिल्म में बॉलीवुड के 'हीरो' और राम यानी जैकी श्रॉफ ने एक्टिंग की है। फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी दिखाई दिए थे।
3. मिथुन चक्रवर्ती
भोले शंकर फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ मनोज तिवारी और मोनालिसा दिखाई दिए थे। इस फिल्म में मिथुन के काम की काफी तारीफ भी हुई थी।
4. हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. फिल्म गंगा में नजर आई हैं। फिल्म में उनके साथ बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए हैं।
5. अजय देवगन
2006 में आई फिल्म धरती कहे पुकार के में अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था। बॉलीवुड के सिंघम ने इस फिल्म में भी पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इसमें उनके साथ मनोज तिवारी भी दिखाई दिए।




