गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु ने की PM मोदी से मुलाकात, सरकार ने इनाम में दिए 10 लाख रुपये
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 27, 2019 18:07 IST2019-08-27T13:47:45+5:302019-08-27T18:07:55+5:30
ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता था।

गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु ने की PM मोदी से मुलाकात, सरकार ने इनाम में दिए 10 लाख रुपये
BWF World Championship गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु स्वदेश वापस लौट चुकी हैं। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु समेत उनके कोच गोपीचंद से मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री ने सिंधु को 10 लाख का चेक भी प्रदान किया।
Delhi: Sports Minister Kiren Rijiju met shuttler PV Sindhu, earlier today, and presented a Rs 10 lakhs cheque to her for winning a gold medal in BWF World Championships. pic.twitter.com/3sJyQcYaVu
— ANI (@ANI) August 27, 2019
इसके साथ ही पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने उन्हें देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आई हैं। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।’’
PM Narendra Modi: India’s pride, a champion who has brought home a Gold and lots of glory. Happy to have met PV Sindhu. Congratulated her and wished her the very best for her future endeavours. pic.twitter.com/NJp2YU7bOp
— ANI (@ANI) August 27, 2019
Union Sports Minister Kiren Rijiju tweets, "Honoured PV Sindhu who created history and made India proud by winning the World Badminton Championship for the first time! My best wishes to her in her pursuit to bring more glory to India." pic.twitter.com/17DeUEBirA
— ANI (@ANI) August 27, 2019
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) स्विट्जरलैंड के बासेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाली पी वी सिंधु और साई प्रणीत को क्रमश: 20 लाख रुपये और पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा। सिंधु जहां विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी वहीं प्रणीत पुरुष एकल में 36 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थीं।