फोर्ब्स 2017 की लिस्ट में कोहली सहित इन खिलाड़ियों की धूम, पीवी सिंधु की कमाई सबसे ज्यादा बढ़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 18:52 IST2017-12-22T18:44:06+5:302017-12-22T18:52:47+5:30

इस लिस्ट में 21 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं। कोहली के अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (82.50 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (63.77 करोड़) और आर अश्विन (34 करोड़) भी हैं।

forbes 2017 top 100 indian celebrity list pv sindhu youngest to be on cover page | फोर्ब्स 2017 की लिस्ट में कोहली सहित इन खिलाड़ियों की धूम, पीवी सिंधु की कमाई सबसे ज्यादा बढ़ी

फोर्ब्स की लिस्ट में पीवी सिंधु

रियो ओलंपिक की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु फोर्ब्स की ओर से हर साल जारी की जाने वाली 100 शीर्ष भारतीय हस्तियों की सूची में जगह बनाने वाली सबसे युवा हस्ती बन गई हैं। दुनिया की नंबर तीन बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने न केवल टॉप-100 में जगह बनाई है बल्कि कवर गर्ल भी बनी हैं। यही नहीं, फोर्ब्स के मुताबिक सिंधु की कमाई में इस साल सबसे ज्यादा 17 गुणा बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 100.72 करोड़ की कमाई के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में बैडमिंटन से तीन खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल, सिंधु के अलावा सायना नेहवाल और श्रीकांत किदांबी भी इस लिस्ट में हैं। सिंधु इस लिस्ट में 13वें नबर पर हैं और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गैरक्रिकेटर खिलाड़ी बन गई हैं। फोर्ब्स ने इस लिस्ट को बनाने के लिए  1 अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर, 2017 के बीच कमाई का आधार बनाया। फोर्ब्स ने इस लिस्ट में 21 महिला हस्तियों में शामिल किया है।


इस लिस्ट में 21 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं। कोहली के अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (82.50 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (63.77 करोड़) और आर अश्विन (34 करोड़) भी हैं।

Web Title: forbes 2017 top 100 indian celebrity list pv sindhu youngest to be on cover page

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे