विक्टर एक्सेलसन ने जीता ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब, पुरुष एकल में तेन चेन चोउ को दी मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 16, 2020 09:32 IST2020-03-16T09:30:01+5:302020-03-16T09:32:49+5:30

इन दोनों के बीच यह कुल 12वां मुकाबला था। वर्ल्ड नम्बर-7 एक्सेलसन की 10 बार जीत हुई है जबकि वर्ल्ड नम्बर-1 चोउ दो बार जीते हैं।

All England Open: Viktor Axelsen Claims Men's Title, Tai Tzu Ying Wins Women's Competition | विक्टर एक्सेलसन ने जीता ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब, पुरुष एकल में तेन चेन चोउ को दी मात

विक्टर एक्सेलसन ने जीता ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब, पुरुष एकल में तेन चेन चोउ को दी मात

Highlightsचाइनीज ताइपे के तेन चेन चोउ को खिताबी मुकाबले में दी मात।वर्ल्ड नम्बर-7 एक्सेलसन की 10 बार जीत हुई है, जबकि वर्ल्ड नम्बर-1 चोउ दो बार जीते हैं।

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार (15 मार्च) को चाइनीज ताइपे के तेन चेन चोउ को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के दूसरे सीड खिलाड़ी एक्सेलसन ने पहली सीड चोउ को 46 मिनट के भीतर 21-13, 21-14 से मात दी।

इन दोनों के बीच यह कुल 12वां मुकाबला था। वर्ल्ड नम्बर-7 एक्सेलसन की 10 बार जीत हुई है, जबकि वर्ल्ड नम्बर-1 चोउ दो बार जीते हैं।

टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जापान की युकी फुकुशियामा और सायाका हिरोता ने जीता। सायाका और युकी ने चीन की यूई दू और यिन हुई ली को 46 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।

Web Title: All England Open: Viktor Axelsen Claims Men's Title, Tai Tzu Ying Wins Women's Competition

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे