जब टेकऑफ करते वक्त खुल गया प्लेन का पहिया, लोगों ने की सेफ लैंडिंग की प्रार्थना, देखें विडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2020 09:26 AM2020-01-10T09:26:18+5:302020-01-10T09:26:18+5:30

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विमान और यात्रियों के सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि कल्पना कीजिए की इतनी बड़ी व्हील अगर अचानक आसमान से गिरे तो क्या होगा।

Wheel of Air Canada plane catches fire and falls during take-off Viral clip scares Twitter | जब टेकऑफ करते वक्त खुल गया प्लेन का पहिया, लोगों ने की सेफ लैंडिंग की प्रार्थना, देखें विडियो

फोटो क्रेडिट: ट्वीटर

Highlightsजैज एविएशन द्वारा संचालित एयर कनाडा के अनुसार क्रू मेंबर सहित सभी 52 यात्री सुरक्षित हैं। अथॉरिटी ने कहा कि प्लेन में 6 टायर होते हैं और हमारे पायलट ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेंड होते हैं।

हवाई जहाज से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं जब कोई प्लेन क्रैश हो जाता है या किसी अन्य तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। कई बार टेक ऑफ या लैंड करने के दौरान उनके टायर फटने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जब जो शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में प्लेन के टेकऑफ करते वक्त उसका टायर खुलकर गिर गया।

एबीसी न्यूज के मुताबिक घटना कनाडा एक्सप्रेस फ्लाइट की है जो कनाडा के मॉन्ट्रियल से बागोटविले के लिए चली थी। इस घटना का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स डरे हुए थे और फ्लाइट के सुरक्षित लैंडिंग के लिए लोगों ने प्रार्थना किया और सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलटों की सराहना की। 

इस घटना को एक यात्री ने कैमरे में कैद किया गया जो कि फ्लाइट में था। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं अभी एक ऐसे प्लेन में हूं जिसकी एक पहिया खुल चुका है...2020 की शुरुआत काफी अच्छी रही।'

वायरल वीडियो में टेकऑफ से पहले पहियों से चिंगारी निकलती हुई दिख रही है। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि वीडियो देखने के बाद मैंने सोचा कि ये पहिए कहां गिरे होंगे।



एक दूसरे यूजर ने लिखा कल्पना कीजिए इतनी बड़ी व्हील अगर अचानक आसमान से गिरे तो क्या होगा। अच्छा है ये टेकऑफ के तुरंत बाद गिर गया। एक दूसरे यूज़र ने लिखा, यह काफी डरावना है। कुछ लोगों ने जांच (इंस्पेक्शन) और मेन्टेनेंस की बड़ी असफलता बताया।


जैज एविएशन द्वारा संचालित एयर कनाडा के अनुसार क्रू मेंबर सहित सभी 52 यात्री सुरक्षित हैं। कोई एक भी घायल नहीं था। अथॉरिटी ने कहा कि प्लेन में 6 टायर होते हैं और हमारे पायलट ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेंड होते हैं।

Web Title: Wheel of Air Canada plane catches fire and falls during take-off Viral clip scares Twitter

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे