जम्मू SSP ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अपने ही आधिकारिक वाहन पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:57 IST2019-09-21T05:57:06+5:302019-09-21T05:57:06+5:30

अधिकारियों ने कहा कि लोगों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में स्कूटर चलाने वाले एक किशोर पर 25, 000 रुपये जुर्माना लगाया गया।

Official vehicle of Jammu police chief violates traffic rules fined | जम्मू SSP ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अपने ही आधिकारिक वाहन पर लगाया जुर्माना

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsअधिकारी ने बताया कि कानून के पालन की मिसाल कायम करने के लिए जम्मू जिले की पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है।सभी कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आधिकारिक वाहन ने सड़क पर गलत लेन में चलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इस कारण से उन पर जुर्माना लगाया गया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। नए मोटर वाहन कानून के तहत पिछले तीन दिनों में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 1200 से ज्यादा मामलों में चार लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कानून के पालन की मिसाल कायम करने के लिए जम्मू जिले की पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है, जहां सभी कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक खुद पर अमल करने के साथ शुक्रवार को जम्मू के एसएसपी तजिंदर सिंह के अपने ही आधिकारिक वाहन पर जुर्माना लगा जब गाड़ी सड़क पर गलत लेन में चली गयी।

अधिकारियों ने कहा कि लोगों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में स्कूटर चलाने वाले एक किशोर पर 25, 000 रुपये जुर्माना लगाया गया।

Web Title: Official vehicle of Jammu police chief violates traffic rules fined

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे