अब सिर्फ 25 मिनट में किया जा सकेगा मुंबई से पुणे तक का सफर 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 12:17 IST2018-06-22T12:15:56+5:302018-06-22T12:17:24+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले दिनों जब अमेरिका के दौरे पर थे तब उन्होंने वर्जिन हाइपरलूपवन के एक परिक्षण स्थल का दौरा किया था।

Now Mumbai to Pune will be a matter of 25 minutes | अब सिर्फ 25 मिनट में किया जा सकेगा मुंबई से पुणे तक का सफर 

अब सिर्फ 25 मिनट में किया जा सकेगा मुंबई से पुणे तक का सफर 

Highlightsहाइपरलूप ट्रेन से मुंबई से पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनट में तय किया जा सकेगाहाइपरलूप ट्रेन चुंबकीय तकनीक पर वैक्यूम ट्यूब से गुजरती है

नई दिल्ली, 22 जून: हर बढ़ते दिन के साथ ट्राफिक की समस्या गंभीर होते जा रही है। इस स्मस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार हाइपरलूप प्रयोजना को विकसित करने के बारे में सोच रही है। बता दें की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले दिनों जब अमेरिका के दौरे पर थे तब उन्होंने वर्जिन हाइपरलूपवन के एक परिक्षण स्थल का दौरा किया था। उस दौरे के बाद से अब ये कयास लगाया जा रहा है कि वर्जिन हाइपरलूपवन की टीम जल्द ही इस प्रयोजना के अध्ययन के लिए भारत आने वाली है।

इस हाइपरलूप ट्रेन से मुंबई से पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनट में तय किया जा सकेगा। इसके पहले भारत में रेल हाइपरलूप बनाने की योजना पर काम चल रहा है। हाइपरलूप ट्रेन चुंबकीय तकनीक पर वैक्यूम ट्यूब से गुजरती है। ये ट्रेन 1200 किलोमिटर प्रति घंटा के रफ्तार से भागती है। फिलहाल अगर दिल्ली से मुंबई प्लेन से जाया जाय तो करीबन 2 घंटे लगते हैं लेकिन इसे हाइपरलूप ट्रेन से 1 घंटे से कम समय में तय किया जा सकेगा। ये ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी रफ्तार से दौड़ती है।

इस प्रयोजना को हकीकत में बदलने के लिए इन ट्रेनों के ट्रैक बनाए जा रहे हैं। इसके बनने के बाद भारत ट्रेन के मामले में कई देशों से आगे निकल जाएगा। फिलहाल भारत ट्रेफिक समस्यों से जुझ रहा है, ऐसे में ये ट्रेन मुसाफिरों के लिए एक वरदान से कम नहीं होगा।

Web Title: Now Mumbai to Pune will be a matter of 25 minutes

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई