Nissan के पूर्व चेयरमैन पर लगा विश्वासघात का आरोप
By भाषा | Updated: January 11, 2019 15:45 IST2019-01-11T15:45:10+5:302019-01-11T15:45:10+5:30
Carlos Ghosn, निसान के एक और कार्यकारी ग्रेग केली एवं निसान पर शुक्रवार को वित्त वर्ष 2015 से 2017 के बीच आय को कम करके बताने का एक और आरोप लगा। घोसन को 19 नवंबर को हिरासत में लिया गया था।

Nissan former CEO Carlos Ghosn hit with more charges
तोक्यो, 11 जनवरी। निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन पर तोक्यो की एक जिला अदालत में शुक्रवार को विश्वासघात का आरोप लगा। एक समय के दिग्गज कारोबारी के लिए यह ताजा झटका है। घोसन को 19 नवंबर को हिरासत में लिया गया था।
इससे पहले उन पर वित्तीय रिपोर्ट में अपनी आय को कम करके बताने का आरोप लगा था। Carlos Ghosn, निसान के एक और कार्यकारी ग्रेग केली एवं निसान पर शुक्रवार को वित्त वर्ष 2015 से 2017 के बीच आय को कम करके बताने का एक और आरोप लगा।
घोसन के अधिवक्ता ने कहा कि वह अपने मुवक्किल की जमानत का अनुरोध करेंगे। विश्वासघात के आरोप में घोसन की हिरासत अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही थी। हालांकि केली और निसान पर विश्वासघात के आरोप नहीं लगे हैं।