लाइव न्यूज़ :

बदल गए पेट्रोल पंप खोलने के नियम, इन जगहों से होनी चाहिए 50 मीटर की दूरी

By भाषा | Updated: January 16, 2020 10:48 IST

आईआईटी कानपुर, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी), टेरी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और सीपीसीबी के सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ समिति ने देश में नए पेट्रोल पंप लगाने के लिए दिशानिर्देश तय किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेल कंपनियों को ऐसे नए पेट्रोल पंपों पर वैपर रिकवरी सिस्टम (वीआरएस) भी लगाने का निर्देश दिया है, जहां प्रति महीने 300 किलो लीटर मोटर स्प्रिट बिकने की संभावना है।निर्देश में कहा गया कि वीआरएस नहीं लगाने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वीआरएस की कीमत के समतुल्य पर्यावरण हर्जाना लगाएगा और पालन नहीं करने पर उसी अनुपात में हर्जाना बढ़ता जाएगा।

पेट्रोल पंप से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ने को लेकर चिंतित देश के शीर्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तेल विपणन कंपनियों को सुनिश्चित करने को कहा है कि पेट्रोल पंप स्कूलों, अस्पतालों और रिहाइशी इलाके से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर होने चाहिए। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के आलोक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले सप्ताह नए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए।तेल कंपनियों को ऐसे नए पेट्रोल पंपों पर वैपर रिकवरी सिस्टम (वीआरएस) भी लगाने का निर्देश दिया है, जहां प्रति महीने 300 किलो लीटर मोटर स्प्रिट बिकने की संभावना है। निर्देश में कहा गया कि वीआरएस नहीं लगाने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वीआरएस की कीमत के समतुल्य पर्यावरण हर्जाना लगाएगा और पालन नहीं करने पर उसी अनुपात में हर्जाना बढ़ता जाएगा।आईआईटी कानपुर, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी), टेरी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और सीपीसीबी के सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ समिति ने देश में नए पेट्रोल पंप लगाने के लिए दिशानिर्देश तय किए हैं । एनजीटी के निर्देश पर विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया गया था। निर्देश के मुताबिक, खुदरा विक्रय केंद्र स्कूल, अस्पतालों (10 बेड या अधिक) और रिहाइशी इलाके से 50 मीटर के दायरे में नहीं होने चाहिए।

टॅग्स :पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित