महेंद्र सिंह धोनी की लेटेस्ट कार है बेहद खास, इस वजह से सड़कों पर नहीं भर सकेगी दौड़

By रजनीश | Updated: August 17, 2020 19:09 IST2020-08-17T19:09:23+5:302020-08-17T19:09:23+5:30

महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। उन्हें किसानी करना भी पसंद है। हाल ही में धोनी ने फार्मिंग के लिए ट्रैक्टर भी खरीदा है जिसको चलाते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था।

MS Dhoni’s latest collection is a vintage Pontiac Firebird Trans Am | महेंद्र सिंह धोनी की लेटेस्ट कार है बेहद खास, इस वजह से सड़कों पर नहीं भर सकेगी दौड़

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

Highlightsधोनी की इस विंटेज कार में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कार में सिर्फ 2 दरवाजे दिए गए हैं या कहें कि यह कार एक 2 डोर कार है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। कार और बाइक्स के शौकीन धोनी ने रिटायरमेंट से ठीक पहले अपने कार कलेक्शन में एक विंटेज कार शामिल की। यह कार कई मायनों बेहद खास है। Pontiac Firebird Trans Am नाम की यह कार 1970 की एक मसल कार है। 

विंटेज कार होने के चलते यह कार आमतौर पर सड़कों पर चलती नहीं दिखेगी। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इस नई कार की तस्वीर शेयर की।

क्या है कार में खास?
धोनी की इस विंटेज कार में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इस कार में V8 बिग ब्लॉक इंजन दिया गया है। इस कार में 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में सिर्फ 2 दरवाजे दिए गए हैं या कहें कि यह कार एक 2 डोर कार है।

कीमत
फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। हाल ही में मुंबई में एक ऑक्शन के दौरान इसी तरह की एक कार को एक शख्स ने 68.31 लाख रुपये में खरीदा था। धोनी की यह कार उसी कार के मॉडल जैसी है।

53 साल पुरानी है ये कार
Pontiac ने साल 1967 में Firebird सीरीज लॉन्च की थी। यूएस में इस कार की टक्कर फोर्ड की मस्टैंग और Mercury Cougar जैसी मसल कारों से होती है। धोनी भारत के इकलौते शख्स हैं जिनके पास 6.2 लीटर V8 इंजन वाली ग्रांड चेरोकी ट्रैकहॉक कार है।

Web Title: MS Dhoni’s latest collection is a vintage Pontiac Firebird Trans Am

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Carकार