Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट भारत में पेश, अब नए BS-IV इंजन से लैस

By सुवासित दत्त | Published: January 20, 2018 10:48 AM2018-01-20T10:48:45+5:302018-01-20T10:50:57+5:30

Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट को ऑटो एक्सपो 2018 के बाद कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

Mercedes S 350d facelift unveiled with new BS-VI engine | Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट भारत में पेश, अब नए BS-IV इंजन से लैस

मर्सिडीज़ बेंज़

Mercedes Benz ने अपनी नई S-Class फेसलिफ्ट को भारत में पेश कर दिया है। Mercedes Benz S 350d में अब नया BS-IV इंजन लगा होगा। ये कंपनी की देश में पहली BS-IV इंजन वाली मेड-इन-इंडिया कार है। आपको बता दें कि भारत सरकार अप्रैल 2020 से पूरे देश में BS-IV फ्यूल लागू करने का प्रयास कर रही है।

कंपनी का दावा है कि Mercedes Benz S 350d में लगा नया इंजन 68 फीसदी कम नाइट्रस ऑक्साइड प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा ये इंजन 6 फीसदी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है। Mercedes Benz S 350d के पिछले मॉडल में 3.0-लीटर V6, डीज़ल मोटर लगा था जो 258hp का पावर और 620Nm का टॉर्क देता था। इस इंजन को 7-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया था। अब Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट में नया 3.0-लीटर, इन-लाइन डीज़ल इंजन लगा है जो 286hp का पावर और 600Nm का टॉर्क देता है।

Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट में नया हेडलैंप, टेललैंप, नया फ्रंट और रियर बंपर, 12.3-इंच HD स्क्रीन, वुड और लेदर इंटीरियर ट्रिम और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Mercedes Benz S 350d फेसलिफ्ट को ऑटो एक्सपो 2018 के बाद कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

Mercedes-Benz ने इस बात पर भी मुहर लगाया कि कंपनी जल्द ही BS-IV S 560 पेट्रोल इंजन भी पेश करेगी। कंपनी इस ऑटो एक्सपो Mercedes-Maybach S 650 और E-Class को भी शोकेस करेगी।

Web Title: Mercedes S 350d facelift unveiled with new BS-VI engine

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे