महिंद्रा जल्द बढ़ा देगा अपनी इस लोकप्रिय एमपीवी की कीमत, जानिए क्या होगा नया दाम?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2018 08:06 IST2018-11-17T08:05:24+5:302018-11-17T08:06:01+5:30

महिंद्रा ने इस मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) को इसी साल सितम्बर में लांच किया था और बाजार में यह बेहद लोकप्रिय हो गयी थी.

Mahindra Marazzo Price: Mahindra to hike MPV Marazzo price by up to Rs 40,000 from January | महिंद्रा जल्द बढ़ा देगा अपनी इस लोकप्रिय एमपीवी की कीमत, जानिए क्या होगा नया दाम?

महिंद्रा जल्द बढ़ा देगा अपनी इस लोकप्रिय एमपीवी की कीमत, जानिए क्या होगा नया दाम?

नई दिल्ली, 17 नवंबर : महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने हालिया पेश बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) मराजो के दाम एक जनवरी, 2019 से 30,000 से 40,000 रुपए बढ़ाएगी.

मराजो को इस साल सितंबर में पेश किया गया था. विभिन्न संस्करणों के हिसाब से इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख से 13.90 लाख रुपए रखी गई थी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नाकरा ने कहा कि जब हमने इस मॉडल को पेश किया था उसी समय बताया गया था कि यह इसकी शुरुआती कीमत है.

एक जनवरी से हम मराजो की कीमत बढ़ाने जा रहे हैं. इसे महिंद्रा डिजाइन स्टूडियो तथा इटली के डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना ने डिजाइन किया है.

Web Title: Mahindra Marazzo Price: Mahindra to hike MPV Marazzo price by up to Rs 40,000 from January

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे